फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Competition Commission of India imposes Rs.52.24 crore penalty on BCCI

BCCI पर गिरी गाज, CCI ने लगाया 52.24 लाख करोड़ रुपए का जुर्माना 

Thu, 30 Nov 2017 08:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 30 Nov 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
Competition Commission of India imposes Rs.52.24 crore penalty on BCCI
बीसीसीआई

कंप्टीशन कमीशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) यानी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बुधवार को आईपीएल मीडिया अधिकार के संदर्भ में प्रतिस्पर्धा रोधी गतिविधियों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर 52 करोड़ 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


सीसीआई ने 44 पन्ने के अपने आदेश में कहा है कि यह जुर्माना पिछले तीन वित्त वर्षों में बीसीसीआई के संबंधित टर्न ओवर का लगभग 4.48 प्रतिशत है। बोर्ड की तीन वित्त वर्षों 2013-14, 2014-15 और 2015-16 में औसत कमाई 1164.7 करोड़ रुपये रही है।
विज्ञापन


इस मामले में सीसीआई ने कहा, 'आयोग के आकलन में साफ तौर पर पता चला है कि बीसीसीआई ने प्रसारण अधिकारों की बोली लगाने वालों के व्यावसायिक हित के अलावा बीसीसीआई के आर्थिक हितों को बचाने के लिए जानबूझकर मीडिया अधिकार करार में से एक नियम हटाया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी आयोग ने साल 2013 में  बीसीसीआई पर इतने ही यानी 52 करोड़ 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

पढ़ेंः- अब कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं पहन पाएगा जर्सी नंबर 10, BCCI ने लिया बड़ा फैसला
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed