फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly returns to Delhi Capitals as director of cricket for all three teams in IPL ILT20 and SAT20

IPL 2023: सौरव गांगुली की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, फ्रेंचाइजी ने पूर्व BCCI अध्यक्ष को दी यह बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 03 Jan 2023 04:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 03 Jan 2023 04:59 PM IST
सार

सौरव गांगुली फ्रेंचाइजी की तीन टीमों के डायरेक्टर होंगे। दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की दो अन्य टीमें इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) और एसए टी20 (ILT20) में हैं।

विज्ञापन
Sourav Ganguly returns to Delhi Capitals as director of cricket for all three teams in IPL ILT20 and SAT20
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस बार बड़ा पद दिया है। गांगुली फ्रेंचाइजी की तीन टीमों के डायरेक्टर होंगे। दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की दो अन्य टीमें इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) और एसए टी20 (ILT20) में हैं।
विज्ञापन


गांगुली ने पिछले साल अक्तूबर में बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वह इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ काम कर चुके हैं। 2019 में वह टीम के मेंटर थे। इस बार वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ-साथ इंटरनेशनल लीग टी20 की टीम दुबई कैपिटल्स और एसए टी20 की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के भी डायरेक्टर होंगे। खबरों की मानें तो 2023 आईपीएल के लिए मिनी ऑक्शन के दौरान गांगुली और रिकी पोंटिंग की सलाह पर ही दिल्ली की टीम ने खिलाड़ियों को रिलीज किया फिर नए खिलाड़ियों पर दांव लगाया। 
विज्ञापन


मिनी ऑक्शन में दिल्ली ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
मुकेश कुमार (5.50 करोड़)
राइली रूसो (4.60 करोड़)
मनीष पांडे (2.40 करोड़) 
फिलिप सॉल्ट (2 करोड़)
ईशांत शर्मा (50 लाख)

आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली की टीम
ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, फिलिप सॉल्ट, राइली रूसो, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नोर्त्जे, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषभ पंत के हादसे का शिकार होने के बाद डेविड वॉर्नर को आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया जा सकता है। अगर पंत आईपीएल से पहले फिट हो जाते हैं, तो वह कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। 


विवादों में रहे हैं गांगुली
बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली के लिए आखिरी साल काफी विवादों से भरा रहा। विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने पर गांगुली ने कहा था कि विराट के बात करने के बाद ही सारे फैसले लिए गए। हालांकि, कोहली ने बाद में कहा कि उनसे किसी ने कोई बात नहीं की। इसके बाद गांगुली और कोहली के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आईं। गांगुली के पास बीसीसीआई अध्यक्ष बने रहने का विकल्प था, लेकिन उन्होंने आगे इस पद के लिए आवेदन नहीं किया और रोजर बिन्नी ने उनकी जगह ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed