फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly Praises Team India’s Win Over Pakistan, Takes Charge as CAB President Again

IND vs PAK: 'हम एशिया कप जीतेंगे...', पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत के बाद CAB अध्यक्ष सौरव गांगुली का बयान

Tue, 23 Sep 2025 09:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 23 Sep 2025 09:06 AM IST
सार

सीएबी (बंगाल क्रिकेट संघ) के अध्यक्ष का पदभार संभालने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कहा, 'मैंने इससे पहले भी पांच साल तक अध्यक्ष के रूप में काम किया है। हम वही करेंगे जो सबसे अच्छा होगा।

विज्ञापन
Sourav Ganguly Praises Team India’s Win Over Pakistan, Takes Charge as CAB President Again
सौरव गांगुली का जन्मदिन - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा सीएबी अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की है। गांगुली ने कहा, 'भारत बहुत अच्छी टीम है। हमने पाकिस्तान को सुपर-4 के मैच में आसानी से हराया। हमारे पास एशिया कप जीतने का अच्छा मौका है। मुझे उम्मीद है कि हम अच्छा खेलेंगे।' गांगुली के इस बयान ने टीम इंडिया और फैंस दोनों का हौसला बढ़ा दिया है। इस जीत से भारत ने फाइनल की राह आसान कर ली है।
विज्ञापन

सीएबी अध्यक्ष बनने पर गांगुली का बयान
सीएबी (बंगाल क्रिकेट संघ) के अध्यक्ष का पदभार संभालने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कहा, 'मैंने इससे पहले भी पांच साल तक अध्यक्ष के रूप में काम किया है। हम वही करेंगे जो सबसे अच्छा होगा। भारत में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त दीवानगी है। यहां बहुत प्रतिभा है। इस प्रतिभा को दिशा देना हमारा काम होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली दोबारा बने सीएबी अध्यक्ष
सोमवार को हुई वार्षिक आम बैठक में सौरव गांगुली निर्विरोध बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष चुने गए। उनके पैनल के बाकी सदस्य- बबलू कोलाय (सचिव), मदन मोहन घोष (संयुक्त सचिव), संजय दास (कोषाध्यक्ष) और अनु दत्ता (उपाध्यक्ष) भी निर्विरोध चुने गए। गांगुली इससे पहले 2015 से 2019 तक सीएबी अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। करीब छह साल बाद वे राज्य क्रिकेट संघ में लौटे हैं।
विज्ञापन

ईडन गार्डन्स की क्षमता बढ़ाने की योजना
अध्यक्ष पद संभालने के बाद गांगुली ने ईडन गार्डन्स की दर्शक क्षमता बढ़ाने की योजना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य इस प्रतिष्ठित स्टेडियम की क्षमता को करीब एक लाख तक ले जाना है। गांगुली ने कहा, 'अगले साल के टी20 विश्व कप के बाद ईडन गार्डन्स को बड़ा बनाने की योजना को अमल में लाया जाएगा।'

गांगुली की अगली प्राथमिकताएं
गांगुली ने साफ किया कि उनकी पहली प्राथमिकता 14 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टेस्ट मैच की तैयारियां होंगी। यह 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट के बाद ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट होगा। गांगुली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में सीएबी का प्रतिनिधित्व भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed