{"_id":"601399578ebc3e2c4b716034","slug":"sourav-ganguly-news-bcci-chief-sourav-ganguly-health-better-after-angioplasty-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sourav Ganguly News: गांगुली का स्वास्थ्य पहले से बेहतर, CCU से निजी कमरे में किया गया शिफ्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sourav Ganguly News: गांगुली का स्वास्थ्य पहले से बेहतर, CCU से निजी कमरे में किया गया शिफ्ट
Fri, 29 Jan 2021 10:42 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : PTI
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रमुख और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत फिलहाल बेहतर है। शुक्रवार को उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) से एक निजी कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले अपोलो अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव के स्वास्थ्य में सुधार है। उन्होंने गुरुवार को एक अच्छी नींद ली।
विज्ञापन
Sourav Ganguly health update: He is doing well and jas been shifted to a private room from the critical care unit. @sportstarweb pic.twitter.com/5jUbsEd4By
— Shayan Acharya (@ShayanAcharya) January 29, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बुधवार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद गुरुवार को दूसरी बार उनकी एंजियोप्लास्टी की गई और धमनियों के अवरोध को हटाने के लिए दो स्टेंट भी डाले गए। मशहूर हृदयरोग विशेषज्ञ देवी शेट्टी ने तमाम परीक्षण और अस्पताल के चिकित्सकों के साथ परामर्श करने के बाद गांगुली की एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया था।
गांगुली एक महीने के अंदर दूसरी बार सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्होंने तीन सप्ताह पहले भी अपने आवास पर व्यायाम करते समय सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद जांच से पता चला कि उनकी धमनियों में तीन अवरोध हैं, जिनके लिए स्टेंट लगाए गए थे।
इससे पहले सात जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की थी। साथ ही साथ बेहतर सुविधाओं के लिए डॉक्टर्स और स्टाफ का धन्यवाद किया था। लगभग हफ्ते भर अस्पताल में रहने के बाद 48 वर्षीय गांगुली घर में आराम कर रहे थे। घर जाने के बाद भी वह मेडिकल टीम से संपर्क में थे। एक से दो हफ्ते के बीच में दादा की एक और एंजियोप्लास्टी होने की भी खबर थी।