फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly hopes Former Pakistan Captain Imran Khan gets right treatment amid health concerns

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान की सेहत को लेकर चिंतित सौरव गांगुली, सही इलाज मिलने की जताई उम्मीद

Tue, 17 Feb 2026 08:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Feb 2026 08:31 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर क्रिकेट समुदाय आगे आया है। पहले 14 पूर्व कप्तानों ने पत्र लिखकर इमरान को उचित सेहत मिलने की मांग की और अब सौरव गांगुली ने भी उनकी सेहत पर चिंता जताई है।

विज्ञापन
Sourav Ganguly hopes Former Pakistan Captain Imran Khan gets right treatment amid health concerns
सौरव गांगुली - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता जताई है। गांगुली का कहना है कि इमरान को उचित चिकित्सा सुविधा और सम्मान मिलना चाहिए। इससे पहले सुनील गावस्कर, कपिल देव समेत 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार से इमरान खान के बेहतर इलाज और मानवीय व्यवहार की अपील की थी।
विज्ञापन

सेहत में सुधार की कामना की
गांगुली ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि इमरान की सेहत में सुधार हो और उन्हें सही इलाज मिले। उन्होंने पाकिस्तान को विश्व मंच पर पहचान दिलाई, पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में और फिर प्रधानमंत्री के तौर पर। इसलिए मुझे यकीन है कि उनका ध्यान रखा जाना चाहिए और उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 पूर्व कप्तानों ने भी उठाई थी आवाज
एक पन्ने के संयुक्त बयान में 14 पूर्व कप्तानों ने 1992 विश्व कप विजेता कप्तान के लिए चिकित्सा, कानूनी और मानवीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इमरान खान 2023 से जेल में हैं और उनकी सेहत को लेकर हाल में गंभीर चिंताएं सामने आई हैं, जिनमें उनकी दृष्टि कमजोर होने की खबरें भी शामिल हैं। पूर्व कप्तानों ने अपने बयान में कहा कि इमरान खान को योग्य विशेषज्ञों से तत्काल, पर्याप्त और निरंतर चिकित्सा सुविधा दी जानी चाहिए। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हिरासत की मानवीय और सम्मानजनक परिस्थितियां सुनिश्चित की जानी चाहिए, जिनमें परिवार से नियमित मुलाकात की अनुमति भी शामिल हो।
विज्ञापन

पूर्व कप्तानों ने लिखा, हम क्रिकेटर होने के नाते निष्पक्ष खेल, सम्मान और गरिमा के मूल्यों को समझते हैं। इमरान खान जैसे कद के व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने 1992 क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिलाई, जो कौशल, नेतृत्व और खेल भावना का प्रतीक थी। क्रिकेट हमेशा देशों के बीच सेतु का काम करता रहा है। मैदान पर प्रतिस्पर्धा खत्म होने के बाद सम्मान कायम रहता है। हम संबंधित अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वे शालीनता और न्याय के सिद्धांतों का पालन करें।

पूर्व कप्तानों में ग्रेग चैपल, माइकल एथरटन, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रेयरली, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, डेविड गॉवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed