Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Sourav Ganguly gets emotional after getting discharge from hospital Sourav Ganguly thanks friend Joydeep mukherjee with heartfelt message
{"_id":"5ff6c1f78ebc3e30ba210fae","slug":"sourav-ganguly-gets-emotional-after-getting-discharge-from-hospital-sourav-ganguly-thanks-friend-joydeep-mukherjee-with-heartfelt-message","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं जॉयदीप मुखर्जी, जिन्हें अस्पताल से निकलते ही गांगुली ने किया धन्यवाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कौन हैं जॉयदीप मुखर्जी, जिन्हें अस्पताल से निकलते ही गांगुली ने किया धन्यवाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जॉयदीप मुखर्जी और सौरव गांगुली
- फोटो : instagram@souravganguly
Link Copied
बीसीसीआई प्रमुख और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को छह दिन बाद गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 48 वर्षीय गांगुली को शनिवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी एंजियोप्लास्टी करने के साथ ही अच्छे से जांच की गई और बाद में सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
2 of 4
अस्पताल से बाहर निकलने के बाद सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर @ani
गांगुली ने भी अस्पताल से निकलने के बाद खुद को स्वस्थ बताते हुए डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी समेत सभी का आभार जताया। इससे अलग गांगुली ने अपने 40 साल पुराने दोस्त को विशेष धन्यवाद दिया और अपनी दोस्ती को याद किया।
3 of 4
सौरव गांगुली और जॉयदीप मुखर्जी
- फोटो : twitter@joydeepfive
गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दोस्त और बंगाल के पूर्व क्रिकेटर जॉयदीप मुखर्जी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जो तुमने पिछले पांच दिनों में मेरे लिए किया है, मैं उसे आजीवन याद रखूंगा। तुम्हें 40 साल से जानता हूं और अब यह एक परिवार के रूप में उससे भी आगे बढ़ चुका है।'
जॉयदीप मुखर्जी और ब्रायन लारा
- फोटो : twitter@joydeepfive
बात करें जॉयदीप की तो वह बंगाल की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने ईस्ट जोन और बंगाल क्रिकेट की तरफ से कुल 13 प्रथम श्रेणी और छह लिस्ट-ए के मैच खेले। मौजूदा समय में कमेंट्री करने के साथ ही बंगाल क्रिकेट संघ में क्रिकेट संचालन के निदेशक हैं। 53 वर्षीय मुखर्जी 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के क्रिकेट प्रबंधक भी बने थे और 2015 तक कोचिंग स्टाफ के रूप में फ्रैंचाइजी के साथ रहे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।