{"_id":"5da4ac358ebc3e93a230dbef","slug":"sourav-ganguly-fire-on-icc-says-indian-cricket-has-not-received-money-it-deserves","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष बनने से पहले गांगुली ने ICC पर साधा निशाना, 'भारत को अपने हिस्से का भी पूरा पैसा नहीं मिलता'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अध्यक्ष बनने से पहले गांगुली ने ICC पर साधा निशाना, 'भारत को अपने हिस्से का भी पूरा पैसा नहीं मिलता'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 15 Oct 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष बनने जा रहे सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा भारत को आईसीसी से अपने हिस्से का पूरा पैसा नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत को उतना पैसा नहीं मिला जितना उसे मिलना चाहिए। गांगुली ने कहा कि क्रिकेट का 80 प्रतिशत रेवेन्यू भारत से आता है और इसे इस हिसाब से उसे हिस्सा नहीं मिलता।
2 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा कि 2017 में नया रेवेन्यू मॉडल का ड्रॉफ्ट तैयार किया गया था। इसके मुताबिक भारतीय क्रिकेट बोर्ड को नए नियमों के तहत साल 2016 से 2023 तक $293 मिलियन डॉलर मिलने चाहिए थे, लेकिन आमदनी भारतीय क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक उसके तुलना में कम है।
3 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : ANI
इसके अलावा पूर्व कप्तान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में हितों का टकराव एक बड़ा मुद्दा है। गांगुली ने कहा कि पद संभालने के बाद वह इस पर ध्यान देंगे। उन्होंने का यह महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसे सुलझाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : social media
बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली दूनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनने वाले हैं। इस पद के लिए उन्होंने अपना नामांकन भर दिया है। रविवार को हुई बैठक में बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष पद के लिए गांगुली के नाम पर मुहर लगा दी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
Sourav Ganguly
गांगुली के अलावा अलावा गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई के नए सचिव और केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल बीसीसीआई के नए कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जा सकते हैं। खबरों के मुताबिक बीसीसीआई चुनाव 23 अक्तूबर को होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।