{"_id":"6491a50661488b0dc60c9663","slug":"sourav-ganguly-complaint-of-illegal-occupation-in-land-police-starts-probe-2023-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sourav Ganguly: सौरव गांगुली की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, सुरक्षाकर्मी को फोन पर धमकाया, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sourav Ganguly: सौरव गांगुली की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, सुरक्षाकर्मी को फोन पर धमकाया, जानें पूरा मामला
Tue, 20 Jun 2023 10:05 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 20 Jun 2023 10:05 PM IST
सार
सौरव गांगुली अपनी जमीन पर स्कूल बनाना चाहते हैं, लेकिन आरोपी यहां कब्जा कर असामाजिक कार्य करने की कोशिश में हैं। इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी का कहना है कि उसे गलत मामले में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के साथ पूछताछ की गई है, जिसमें आरोपी का कहना है कि उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। अनैतिक कार्यों का विरोध करने पर उसके खिलाफ झूठी शिकायत की गई है। हालांकि इसे लेकर अभी तक गांगुली का कोई बयान नहीं आया है।
बंगाल के दक्षिण 24 परगना में सौरव गांगुली की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत हुई है। सौरव गांगुली की निजी सहायक तानिया भट्टाचार्य ने यह शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी और उसके सहयोगी ताला तोड़कर जमीन के अंदर आने और कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग असामाजिक कार्य के लिए इस जमीन का इस्तेमाल करना चाहते हैं। आरोप यह भी है कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी ने जब इन लोगों को रोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
सौरव गांगुली की सहायक तानिया ने शिकायत में यह भी कहा है कि इस जमीन पर स्कूल का निर्माण होना है, लेकिन आरोपी यहां कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस जमीन की सुरक्षा के लिए तैनात व्यक्ति को भी फोन पर धमकी दी जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस स्टेशन बुलाया गया है और पूछताछ के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। सबूत के तौर पर सुप्रियो भौमिक की धमकी भरी फोन कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी गई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उक्त व्यक्ति स्कूल के मैदान में शराब पीता था। इससे पहले आरोपी अपने दोस्तों के साथ खिड़की काटकर वहां दाखिल हुआ था। यह भी पता चला है कि आरोपी से पहले भी पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली की जिस जमीन पर कब्जा करने की शिकायत हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गांगुली वहां क्रिकेट स्कूल (अकादमी) खोलना चाहते हैं। देश के कई क्रिकेटर अपना क्रिकेट स्कूल चलाते हैं।