फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly calls stumps do not play in next IPL

आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे गांगुली

Mon, 29 Oct 2012 02:52 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 29 Oct 2012 02:52 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly calls stumps do not play in next IPL

अपनी हठधर्मिता के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाले रायल बंगाल टाइगर सौरव गांगुली ने आखिरकार मैदान में बल्ला थामे रहने का बालहठ छोड़ते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में नहीं खेलने का फैसला कर लिया है।

विज्ञापन


पिछले सत्र में सहारा पुणे वारियर्स के कप्तान के तौर पर आईपीएल-5 में उतरे गांगुली और टीम प्रबंधन के बीच बातचीत में दोनों तरफ से इस मसले पर सहमति बन गयी कि गांगुली इस सत्र में नहीं खेलेंगे। इसके साथ गांगुली के लगभग 22 वर्ष के पेशेवर क्रिकेट करियर का सूर्यास्त हो गया है।
विज्ञापन


टीम इंडिया, आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स और पुणे वारियर्स के कप्तान रह चुके गांगुली को 2011 में कोई खरीदार नहीं मिल पाने के कारण काफी लानत झेलनी पड़ी थी लेकिन फिर आखिरी क्षणों में सहारा ने उन्हें सहारा दिया। इस टीम के साथ भी गांगुली दो सत्रों में कुछ खास नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल-5 में ही ऐसी खबरें थी कि वारियर्स टीम प्रबंधन गांगुली से पीछा छुड़ाना चाहता है। इसके लिए उन्हें मेंटर की भूमिका भी दी गयी लेकिन वह खिलाडी के तौर मैदान में उतरने पर अडे़ रहे। आगामी सत्र के लिए सभी फ्रेंचाइजी को 31 अक्टूबर तक अपने खिलाडियों की सूची आईपीएल संचालकों को देनी है। माना जा रहा है कि इसी के मद्देनजर यह अहम फैसला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed