फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly becomes 39th president of BCCI Annual general body meeting Starts

सौरव गांगुली बने BCCI के 39वें अध्यक्ष, आज से भारतीय क्रिकेट में चलेगी 'दादागीरी'

Wed, 23 Oct 2019 11:51 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 23 Oct 2019 11:51 AM IST
सार

  • मुंबई में बीसीसीआई की एजीएम के बाद सौरभ गांगुली ने औपचारिक तौर पर संभाला अध्यक्ष पद
  • सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बोर्ड का कामकाज देख रही प्रशासकों की समिति का कार्यकाल भी खत्म
  • गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया साल 2003 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में उपविजेता रही थी
  • पूर्व CAG विनोद राय के नेतृत्व वाली प्रशासनिक समिति बीते 33 महीनों से बोर्ड का कामकाज देख रही थी

विज्ञापन
Sourav Ganguly becomes 39th president of BCCI Annual general body meeting Starts
अध्यक्ष बनने के बाद सौरव गांगुली - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अधिकारिक तौर पर बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष चुन लिए गए। मुंबई में बोर्ड के हेडक्वार्टर में बुधवार सुबह सवा 11 बजे के आसपास दादा को बोर्ड की कमान सौंपी गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सालाना बैठक में इस दौरान जय शाह और सीओए प्रमुख विनोद राय समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

सौरव गांगुली को इस पद के लिए निर्विरोध चुना गया था। गांगुली का कार्याकाल 10 महीने का होगा। करीब 30 महीने के लंबे अंतराल के बाद बीसीसीआई को अध्यक्ष मिलेगा, उनके अलावा बोर्ड के अन्य सदस्य भी अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। इनमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह (गुजरात) सचिव, उत्तराखंड के महिम वर्मा उपाध्यक्ष, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल (हिमाचल प्रदेश) कोषाध्यक्ष और जयेश जॉर्ज (केरल) संयुक्त सचिव होंगे।

सीओए के 33 माह का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा

सीओए प्रमुख विनोद राय ने कहा कि एजीएम के दौरान पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘पहले पिछले तीन साल के खातों को मंजूरी दी जाएगी। उसके बाद निर्वाचन अधिकारी चुनाव के नतीजे का ऐलान करेंगे क्योंकि सभी निर्विरोध चुने गए हैं। हम सौरव से बात करके शेड्यूल तय करेंगे।’ 

दस माह तक ही रहेंगे अध्यक्ष

गांगुली सिर्फ करीब दस महीने ही बोर्ड अध्यक्ष रहेंगे और अगले साल जुलाई में उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा। नए नियमों के मुताबिक कोई भी सदस्य लगातार छह साल तक ही क्रिकेट बोर्ड के किसी पद पर रह सकता है। गांगुली पांच साल दो महीने से बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष इसलिए बीसीसीआई में उनका कार्यकाल सिर्फ दस महीने का रहेगा।

400 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले अध्यक्ष

गांगुली बीसीसीआई के ऐसे पहले अध्यक्ष होंगे जिनके पास 400 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच का अनुभव होगा। उन्होंने 424 मैच खेले। उनसे पहले 1954 से 1956 तक तीन टेस्ट खेलने वाले महाराजा ऑफ विजयनगरम (विजय आनंद गणपति राजू) ही पूर्णकालिक अध्यक्ष थे। हालांकि 233 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले सुनील गावस्कर और 34 मैच खेलने वाले शिवलाल यादव ने भी बोर्ड का नेतृत्व किया, लेकिन दोनों 2014 में कुछ समय के लिए अंतरिम अध्यक्ष ही थे।

सीओए को मिलेंगे करोड़ों रूपए

3.5-3.5 करोड़ रुपये सीओए प्रमुख राय और सदस्य डायना एडुल्जी को वेतन के रूप में दिए जाएंगे। इनमें से 2017 के लिए प्रति माह 10 लाख, 2018 के लिए 11 और 2019 के लिए प्रति माह 12 लाख रुपये दोनों को दिए जाएंगे  

गांगुली के अध्यक्ष बनने से खुश हैं सीओए

बीसीसीआई के 33 महीने के संचालन के दौरान भारतीय क्रिकेट का ‘अच्छा और बुरा’ दौर देखने वाले प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय सौरव गांगुली के अध्यक्ष बनने से खुश हैं. उन्होंने कहा कि सौरव गांगुली जैसे दर्जे का कोई व्यक्ति भारतीय क्रिकेट की बागडोर संभाल रहा है, जो सुखद है। 

राय ने कहा, 'मैं सौरव का बेहद सम्मान करता हूं। उसे बंगाल क्रिकेट संघ का प्रभावी तरीके से संचालन करते हुए देखकर और यह तथ्य से कि उसकी क्षमता और उपलब्धियों वाला क्रिकेटर बीसीसीआई का संचालन करेका, उसके प्रति मेरा सम्मान और बढ़ गया। मुझे नहीं लगता कि बीसीसीआई की बागडोर संभालने के लिए उससे बेहतर व्यक्ति हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed