फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sourav ganguly become new president of cab

'दीदी' ने दिखाया 'दादा' पर भरोसा, बनाया बंगाल क्रिकेट संघ का बॉस

Fri, 25 Sep 2015 01:13 PM IST
Updated Fri, 25 Sep 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
sourav ganguly become new president of cab

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को निर्विरोध क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। बृहस्पतिवार को कैब अधिकारियों की बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बात घोषणा की। दिवंगत जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक डालमिया को कैब का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई और कैब अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के अचानक हुई निधन के बाद से गांगुली के कैब अध्यक्ष बनने की कवायद और तेज हो गई थीं। कैब के संयुक्त सचिव गांगुली के अलावा इस पद की होड़ में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के दो उम्मीदवार अरूप विश्वास और सुब्रता मुखर्जी भी थे। लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप के बाद बृहस्पतिवार को हुई बैठक में गांगुली को निर्विरोध कैब का अध्यक्ष चुन लिया गया है।
विज्ञापन


गांगुली के कैब अध्यक्ष बनने के बाद संयुक्त सचिव का पद डालमिया के बेटे अभिषेक को दे दिया गया। अभिषेक अब गांगुली की जगह कैब के संयुक्त सचिव होंगे। वहीं, सुबीर गांगुली अन्य संयुक्त सचिव के पद पर जारी रहेंगे जबकि विश्वरूप डे खजांची के पद पर बने रहेंगे। बुधवार रात गांगुली के सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद ही यह साफ हो गया था कि गांगुली ही कैब का नया बॉस बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी मजबूत था गांगुली का दावा

sourav ganguly become new president of cab

जगमोहन डालमिया के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद से ही गांगुली के कैब अध्यक्ष बनने के कयास लगाए जा रहे थे क्योंकि गांगुली डालमिया के काफी करीबी माने जाते रहे हैं और राज्य भर के क्रिकेट क्लबों से डालमिया का अच्छा नाता रहा था।

डालमिया ने अपनी प्रशासनिक पारी राजस्थान क्लब के साथ शु्रू की थी। ऐसे में इस पद के लिए अगर चुनाव होता भी तो गांगुली का पक्ष काफी मजबूत दिख रहा था।

गांगुली के परिवार का भी एसोसिएशन से काफी पुराना नाता है। गांगुली के पिता चंडीदास गांगुली कुछ सालों तक कैब के सेक्रेटरी थे। पिता के बाद गांगुली भी वर्तमान में कैब के संयुक्त सचिव पद पर आसीन हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ‘गांगुली को अध्यक्ष चुनने का फैसला कैब के अधिकारियों का था। डालमिया जी के अचानक हुई निधन के बाद हम बड़े संकट में थे। कोई भी कैब का प्रमुख बन सकता है। लेकिन डालमिया को क्रिकेट से प्यार था।

लिहाजा यह अहम था कि एसोसिएशन को वह व्यक्ति चलाए जो उनका नजदीकी हो और उसे क्रिकेट से प्यार हो। मेरा आप सभी से यही आग्रह है कि हम सभी एकजुट होकर जग्गू दा की विरासत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed