{"_id":"5c336ff7bdec2256a47ccbf2","slug":"sourav-ganguly-appreciate-rishabh-pant-efforts-in-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषभ पंत की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए गांगुली, 21 साल के बल्लेबाज को बताया टीम इंडिया का भविष्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऋषभ पंत की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए गांगुली, 21 साल के बल्लेबाज को बताया टीम इंडिया का भविष्य
Mon, 07 Jan 2019 09:06 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
ganguly and pant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में मिली जीत की तारीफ करते हुए कहा कि विकेटकीपर ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य है। पिछले साल अगस्त में टेस्ट में पदार्पण करने वाले 21 साल के पंत ने इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट में शतक लगाया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे पर उन्होंने 350 रन बनाए जो चेतेश्वर पुजारा के बाद सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने विकेट के पीछे भी 20 कैच पकड़े जो किसी टेस्ट सीरीज में भारतीय रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
गांगुली ने यहां बंगाल और पंजाब के बीच खेले जा रहे रणजी मैच के इतर कहा, 'वह भविष्य में भारत के लिए शानदार खिलाड़ी होगा। उसके लिए यह सीरीज अच्छी रही और वह भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा।'
विज्ञापन
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खराब मौसम और बारिश के कारण ड्रॉ रहा और इस तरह से भारत सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में सफल रहा। गांगुली ने इस जीत को शानदार बताते हुए कहा, 'यह कमाल की जीत है। टीम ने पूरी सीरीज के दौरान शानदार खेल दिखाया और बल्लेबाजी भी अच्छी हुई। उन्होंने 400 से 600 तक रन बनाए जिससे यह सफलता मिली।'
पूर्व भारतीय कप्तान ने सीरीज में 17 के औसत से 21 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मैन ऑफ द सीरीज पुजारा की तारीफ करते हुए कहा, 'बुमराह और पुजारा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस जीत में उनकी बड़ी भूमिका है।' पुजारा ने सीरीज में 74.74 की औसत से 521 रन बनाए।