फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sourav ganguly and virender sehwag slams ravi shastri there personal and career life

हेड कोच रवि शास्त्री पर हमला बोल रहे टीम इंडिया के दो महान क्रिकेटर, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Mon, 10 Sep 2018 02:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
sourav ganguly and virender sehwag slams ravi shastri there personal and career life
रवि शास्त्री

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद हेड कोच रवि शास्त्री आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने शास्त्री पर हमला बोला है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर गांगुली और सहवाग दोनों ही शास्त्री के खिलाफ बोलने के लिए हकदार क्यों हैं। दोनों के रिकॉर्ड्स और निजी जिंदगी इसकी गवाह हैं।

विज्ञापन


सौरव गांगुली का जन्म पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 8 जुलाई, 1972 को हुआ। गांगुली भारतीय क्रिकेट के सर्वकालिक महान कप्तान और क्रिकेटरों में शुमार हैं। वह फिलहाल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति के भी वह सदस्य हैं। यहीं नहीं, गांगुली समय-समय पर कमेंट्री करते भी नजर आते हैं। गांगुली ने अपना वन-डे मैच 1992 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला। वहीं उनके टेस्ट करियर की शुरुआत 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ हुई। इसके बाद साल 2000 से 2005 तक वह टीम इंडिया के कप्तान बने

विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली की पर्सनल लाइफ और क्रिकेट करियर ऐसा रहा

sourav ganguly and virender sehwag slams ravi shastri there personal and career life
Sourav ganguly bunglow

शुरुआती जीवन 

- कोलकाता के बहेला में चंडीदास गांगुली के परिवार में सौरव का जन्म हुआ। वह कई नामों से लोकप्रिय हैं- जैसे, प्रिंस ऑफ कोलकाता, बंगाल टाइगर। गांगुली को प्यार से दादा भी कहा जाता है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल, कोलकाता से पूरी की। गांगुली बचपन में क्रिकेट से ज्यादा फुटबॉल को पसंद करते थे। हालांकि, बड़े भाई स्नेहाशीष के कहने पर सौरव ने क्रिकेट खेलना शुरू किया और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

क्रिकेट करियर

- सौरव ने 1996 में इंग्लैंड दौरे पर दो शतक लगाकर अपनी छाप छोड़ी। इसके अलावा 1999 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ उनकी 183 रन की पारी भी फैंस कभी भूल नहीं सकते। गांगुली ने हालांकि, अपने क्रिकेट करियर में कई उतार-चढ़ाव का सामना किया। कई बार उन्हें टीम से बाहर किया गया, लेकिन प्रिंस ऑफ कोलकाता ने हर बार दमदार वापसी की और साबित किया कि वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

- 2003 के विश्व कप मैच के फाइनल में टीम को पहुंचाने के लिए गांगुली ने टीम का बेहतरीन नेतृत्व किया, जहां वे फाइनल में पहुंचकर कंगारूओं (ऑस्ट्रेलिया) से मैच हार गए। लॉर्ड्स के मैदान पर अपने पहले ही मैच में शतक बनाने वाले वे तीसरे बल्लेबाज थे। 

निजी जीवन 

- 21 फरवरी 1997 को सौरव गांगुली की शादी डोना से हुई। डोना ओडिशी नृत्यांगना रही हैं। दोनों की लव मैरिज हुई है। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम सना है। 


सौरव गांगुली 

- जन्म: 8 जुलाई, 1972 

- स्थान: कोलकाता, प. बंगाल 

- 10 हजार से अधिक रन बना चुके हैं वे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने करियर के दौरान। 

- 05  हजार से अधिक रन बनाए हैं उन्होंने टेस्ट करियर में। 

- 2004 में उन्हें क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 

- 49  टेस्ट मैच बतौर कप्तान खेले और 21 मैचों में जीत हासिल की, जो कि एक रिकॉर्ड है। 

- 34  लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं ट्विटर पर सौरव के। 

- 1998  में सौरव गांगुली को स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। 

वीरू से बने नजफगढ़ के नवाब और गेंदबाज थर-थर कांपे

sourav ganguly and virender sehwag slams ravi shastri there personal and career life
सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग 

जन्म: 20 अक्टूबर 1978 

स्थान: हरियाणा 

- 2002  में उन्हें भारत सरकार ने खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

- 319  रन पाक के खिलाफ बनाए। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक है। इसके लिए 278 गेंदें खेलीं। 

- 01  करोड़ 78 लाख से भी अधिक लोग उन्हें उनके ट्विटर अकाउंट पर फॉलो करते हैं। 

- 20  ओवर के मैचों में भारत के पहले कप्तान थे वीरू। 

- वीरेंद्र सहवाग विश्व के सर्वश्रेष्ठ विस्फोटक ओपनर्स में से एक के रूप में जाने जाते हैं। सौरव गांगुली भी कह चुके हैं कि वीरू ने टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग की परिभाषा बदल दी और उनके जैसा प्रतिभावान बल्लेबाज विश्व में नहीं मिल सकता। क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अपनी सफलता का परचम लहरा चुका यह खिलाड़ी संन्यास के बाद क्रिकेट कमेंट्री में भी हिट है। 

शुरुआती जीवन 

- हरियाणा के एक जाट परिवार में जन्मे सहवाग अपने माता-पिता के चार बच्चों में तीसरी संतान हैं। सहवाग से बड़ी दो बहनें मंजू और अंजू हैं जबकि उनसे छोटा एक भाई है विनोद। सहवाग के पिता किशन सहवाग बताते हैं कि वीरू को सात माह की उम्र में पहली बार उसे खिलौना बैट लाकर दिया। जब वे 12 साल के थे तब एक दिन घायल होकर घर पहुंचे तो पिता ने उसके क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया। तब मां कृष्णा के हस्तक्षेप के बाद ही यह प्रतिबंध हटा। 

क्रिकेट करियर 

- नजफगढ़ के नवाब को 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार टीम इंडिया की तरफ से खेलने का मौका मिला। इसके बाद 2001 में उनसे भारतीय टीम की पारी की ओपनिंग करने को कहा गया तो उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन दिखाया और टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। 

- मार्च 2010 में उन्होंने हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 60 गेंदों पर शतक बनाया था। टेस्ट क्रिकेट में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड भी सहवाग के ही नाम है। राहुल द्रविड़ के साथ 410 रन की साझेदारी कर वीरू ने कीर्तिमान बनाया था। वह दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट मैचों में दो तिहरे शतक बनाए। 

निजी जीवन 

- वर्ष 2004 में उनकी लव मैरिज हुई। उन्होंने आरती से शादी रचाई। उनके दो पुत्र आर्यवीर और वेदांत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed