फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sophie Devine will lead New Zealand team in Women's ODI World Cup, four new faces in the squad

Womens World Cup: महिला वनडे विश्व कप में यह दिग्गज संभालेगी न्यूजीलैंड टीम की कमान, स्क्वॉड में चार नए चेहरे

Wed, 10 Sep 2025 03:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Sep 2025 03:01 PM IST
सार

15 सदस्यीय कीवी टीम की घोषणा बुधवार को की गई जिसमें छह खिलाड़ी विश्व कप में डेब्यू करेंगे। टीम में अनुभवी सूजी बेट्स और तेज गेंदबाज ली ताहुहू भी हैं।

विज्ञापन
Sophie Devine will lead New Zealand team in Women's ODI World Cup, four new faces in the squad
सोफी डिवाइन और अमेलिया कर - फोटो : Twitter

विस्तार

पांचवीं बार विश्व कप खेल रही अनुभवी हरफनमौला सोफी डिवाइन इस महीने के आखिर में भारत और श्रीलंका में होने वाले महिला वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड की अगुआई करेंगी, जबकि चार खिलाड़ी पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट खेलेंगे।
विज्ञापन


15 सदस्यीय टीम की घोषणा बुधवार को की गई जिसमें छह खिलाड़ी विश्व कप में डेब्यू करेंगे। टीम में अनुभवी सूजी बेट्स और तेज गेंदबाज ली ताहुहू भी हैं, जिनका यह क्रमश: पांचवां और चौथा विश्व कप होगा। मैडी ग्रीन और अमेलिया कर तीन बार विश्व कप खेल चुकी हैं।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के कोच बेन सॉयेर ने कहा, 'मैं टीम के संतुलन से बहुत खुश हूं। हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का सही मिश्रण है। पिछले चार आईसीसी टूर्नामेंटों से मैं टीम के साथ हूं और इस बार तैयारी सर्वश्रेष्ठ है।' न्यूजीलैंड को पहला मैच एक अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से इंदौर में खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड टीम: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडेन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रूक हॉलीडे, ब्री इलिंग, पोली इंगलिस, बेला जेम्स, अमेलिया कर, जेस कर, रोसमेरी मायेर, जॉर्जिया प्लिमेर, ली ताहुहू।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed