फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sony Network gets ecb rights for indian subcontinent

टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर मुकाबले इस टीवी चैनल पर देख सकेंगे

Tue, 06 Mar 2018 12:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sony Network gets ecb rights for indian subcontinent
टीम इंडिया

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स ने भारतीय उपमहाद्वीप के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के पांच साल तक के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए हैं। सोनी पिक्चर्स के पास यह अधिकार 2018 से 2022 तक रहेंगे।

विज्ञापन


प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक ईसीबी के साथ हुए करार से सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स को भारतीय महाद्वीप में टीवी प्रसारण और डिजिटल प्रसारण दोनों के अधिकार मिल जाएंगे, जिसमें मेंस और विमेंस इंटरनेशनल मुकाबलें शामिल होंगे। इनमें इंग्लैंड में खेले जाने वाले टेस्ट मैच, टी-20 इंटरनेशनल और वन-डे मैचों का प्रसारण शामिल रहेगा।
विज्ञापन


2018 से 2022 तक मेंस और विमेंस के 80 इंटरनेशनल मैचों का प्रसारण किया जाएगा। सोनी के लिए सबसे अहम भारत का इंग्लैंड दौरा होगा, जिसमें पांच टेस्ट मैच, तीन वन-डे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका के दर्शकों के लिए रियल-टाइम और लाइव मैच देखने के लिए उपलब्ध होंगे। इससे सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स के एक्सलूसिव पोर्टफोलियो में ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड जैसे क्रिकेट आस्ट्रेलिया, ईसीबी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, श्रीलंका क्रिकेट, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका, क्रिकेट वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड जुड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed