फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   son of former Pakistan cricketer Mohammad Zaryab commits suicide

पूर्व क्रिकेटर के बेटे ने किया सुसाइड, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Tue, 20 Feb 2018 05:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
son of former Pakistan cricketer Mohammad Zaryab commits suicide
Mohammad Zaryab

पाकिस्तान क्रिकेट के यंग टैलेंट मोहम्मद जारयाब ने चयनकर्ताओं की कार्यनीति से परेशान होकर खुदकुशी कर ली है। खबर है कि कराची की अंडर-19 टीम से युवा क्रिकेटर को बाहर किए जाने के बाद उसने यह कदम उठाया। मोहम्मद जारयाब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर आमेर हनीफ के बेटे हैं, जिन्होंने 1990 में पांच वन-डे मैचों में टीम का प्रतनिधित्व किया था।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जारयाब टीम से बाहर किए जाने के बाद से काफी परेशान थे। उन्होंने पिछले महीने लाहौर में खेले गए अंडर-19 टूर्नामेंट में कराची की टीम का नेतृत्व किया था। हालांकि चयनकर्ताओं ने इंजरी का हवाला देते हुए उन्हें टीम से बाहर कर दिया था।

विज्ञापन

son of former Pakistan cricketer Mohammad Zaryab commits suicide
पीसीबी - फोटो : arysports

जारयाब के पिता और पूर्व क्रिकेटर आमेर हनीफ ने बताया कि उनके बेटे को बेवजह टीम से बाहर किया गया था। जारयाब की इंजरी बहुत मामूली थी। इसके बावूजद उनके बेटे को टीम से बाहर किया गया। इससे परेशान होकर मंगलवार की दोपहर उसने फांसी लगा ली।

बता दें कि जारयाब हनीफ के सबसे बड़े बेटे थे। हनीफ ने बताया कि उनके बेटे पर कोच और टीम मैनेजमेंट ने काफी दबाव डाला था। इस बेवजह के दबाव के चलते उनके बेटे ने मौत को गले लगा लिया। पीसीबी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक जारयाब की उम्र 18 साल 158 दिन थी, इसलिए उन्हें ओवर एज की वजह से भी बाहर नहीं किया जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed