फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   social: kohli trending in social media on 2nd test math

सोशल मीडिया ने कसा तंज, मोदी की रैली देखने के लिए जल्दी हुए कोहली

Sat, 04 Mar 2017 07:25 PM IST
bbc
bbc Updated Sat, 04 Mar 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
social: kohli trending in social media on 2nd test math

बैंगलुरु में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। कप्तान विराट कोहली 25 मिनट ही मैदान में टिक पाए। कोहली 12 रन बनाकर लॉयन की गेंद पर आउट हो गए। विकेट की तरफ आती गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश करते हुए कोहली एलबीडबल्यू हो गए। कोहली के इतनी जल्दी पवेलियन लौटने की चर्चा सोशल मीडिया पर भी है।

विज्ञापन


सैय्यद हुसैन लिखते हैं, ''कभी-कभी छोड़ना भारी पड़ जाता है, फिर चाहे आप विराट कोहली ही क्यों न हों।'' अभि तिवारी लिखते हैं, ''कोहली भाई, मोदी जी की रैली देखने की इतनी जल्दी क्या थी. बाद में देख लेते।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रणव पांडे ने फेसबुक पर लिखा, ''विराट कोहली आजकल भूल गए हैं कि किंग कोहली हैं न कि गॉड कोहली। बिना बल्ला चलाए बॉल अपने आप उनके बैट में नहीं लगेगी।''
@NeelaVodka ने ट्वीट किया, ''भगवान के लिए कोहली प्रीतमपुरा वालों की तरह मत बनो। तुम दुनिया के बेस्ट टेस्ट खिलाड़ी हो। जरा इस तरह बिहेव भी करो।''
 

पढ़िए किसने क्या लिखा

social: kohli trending in social media on 2nd test math

श्वेता रॉय लिखती हैं, ''ये पहली बार है कि मैं विराट कोहली को इतने अजीब तरह से आउट होते देख रही हूं।''
 




पूनमवाला चांद ने ट्वीट किया, ''कोहली ने विकेट कीपर के लिए बॉल छोड़ दी थी। लेकिन बीच में स्टंप्स आ गए। ''पीयूष कोइराला ने ट्विटर पर लिखा, ''कोहली सिर्फ 88 रन से शतक से चूके।'' @Rishi_Muni हैंडल ने लिखा, ''कोहली अभी होली के मूड में हैं।''
 


सहवाग के पैरोडी अकाउंट @VirenderSehweg से लिखा गया, ''बीती तीन पारियों में कोहली ने सेंचुरी नहीं बनाई है। नफरत करने वाले मानेंगे नहीं, पर इससे साबित होता है कि कोहली रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलते।''



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed