फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Smriti Mandhana wants team to score around 250 on regular basis before womens world cup

सुझाव: मंधाना ने महिला विश्व कप के लिए टीम को दिया मंत्र, इस बात पर दिया जोर

Tue, 13 Jul 2021 11:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 13 Jul 2021 11:09 PM IST
सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ एक फिर से मैदान में उतरेगी। इस दौरान तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जीत के साथ टीम सीमित ओवरों की लगातार तीन श्रृंखला में हार के क्रम को तोड़ने के इरादे से उतरेगी।

विज्ञापन
Smriti Mandhana wants team to score around 250 on regular basis before womens world cup
स्मृति मंधाना - फोटो : twitter@BCCIWomen

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ एक फिर से मैदान में उतरेगी। इस दौरान तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जीत के साथ टीम सीमित ओवरों की लगातार तीन श्रृंखला में हार के क्रम को तोड़ने के इरादे से उतरेगी। लेकिन इससे पहले स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना 50 ओवर के प्रारूप में टीम की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी से अधिक चिंतित हैं।

विज्ञापन


भारतीय टीम को अपने पिछले आठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में से छह में हार झेलनी पड़ी है। टीम ने इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर चार और इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा दौरे पर दो मैच गंवाए। एकदिवसीय कप्तान मिताली राज ने तीन अर्धशतक जड़े लेकिन उनकी पारी की बदौलत सिर्फ एक मैच में टीम को जीत मिली जबकि दो मैचों में उनकी धीमी बल्लेबाजी से टीम का कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड में अगले साल होने वाले महिला एकदिवसीय विश्व कप के संदर्भ में मंधाना ने यहां वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘हमें काफी चीजों पर काम करना होगा, विशेषकर बल्लेबाजी विभाम में। अगले सात महीने काफी अहम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंधाना निर्णायक तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से बात कर रही थी। इस मुकाबले के साथ भारत का इंग्लैंड का एक महीने का दौरा खत्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘हमें अच्छे स्कोर खड़ा करना शुरू करना होगा। अगर मैं एकदिवसीय प्रारूप की बात करूं तो हमें पहले बल्लेबाजी करते हुए लगातार 250-260 से अधिक रन बनाने होंगे, हमें इस पर काम करना होगा।’

मंधाना ने कहा, ‘बेशक हमारी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में और अधिक निरंतरता आ सकती है। शायद हमें एक अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है और फिर चीजें ठीक हो जाएंगी।’ 

गौरतलब है कि भारत 2017 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था लेकिन लार्ड्स पर 228 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसे इंग्लैंड के खिलाफ नौ रन से शिकस्त झेलनी पड़ी।

मंधाना ने कहा कि मार्च-अप्रैल में होने वाले विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली श्रृंखला महत्वपूर्ण होगी।

बता दें कि भारतीय महिला टीम को सितंबर-अक्तूबर 2021 में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के खिलाफ एक दिन-रात्रि टेस्ट, तीन एक दिवसीय और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed