फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Smriti Mandhana Shatters Virat Kohli Record | Smriti Mandhana 5000 Runs | Women's World Cup 2025

Womens World Cup: स्मृति मंधाना ने विराट कोहली को इस मामले में पछाड़ा, 27 साल पुराना यह बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा

Mon, 13 Oct 2025 09:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Oct 2025 09:20 AM IST
सार

सिर्फ 5000 रन का आंकड़ा ही नहीं, मंधाना ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क (970 रन, 1997) का 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन
Smriti Mandhana Shatters Virat Kohli Record | Smriti Mandhana 5000 Runs | Women's World Cup 2025
स्मृति मंधाना - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए महिला वनडे विश्व कप 2025 मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन


उन्होंने अपने करियर के मात्र 112वें वनडे इनिंग्स में 5000 रन पूरे किए, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी, पुरुष या महिला के लिए सबसे तेज उपलब्धि है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 114 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।
विज्ञापन

 

दुनिया की तीसरी सबसे तेज खिलाड़ी बनीं मंधाना
स्मृति मंधाना अब दुनिया की तीसरी सबसे तेज खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने 5000 वनडे रन पूरे किए। उनसे आगे केवल पाकिस्तान के बाबर आजम (97 पारियां) और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (101 पारियां) हैं। महिला क्रिकेट में यह रिकॉर्ड अब पूरी तरह मंधाना के नाम है।
 

कैलेंडर ईयर में भी नया रिकॉर्ड
सिर्फ 5000 रन का आंकड़ा ही नहीं, मंधाना ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क (970 रन, 1997) का 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंधाना ने 2025 में 1000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया और महिला क्रिकेट में इस मुकाम को छूने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारी
29 वर्षीय मंधाना ने इस टूर्नामेंट की शुरुआती तीन पारियों में 8 रन (श्रीलंका), 23 रन (पाकिस्तान) और 23 रन (द. अफ्रीका) की पारियां खेली थीं और आलोचकों के निशाने पर आई थीं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 66 गेंद में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। वह शुरुआत से ही लय में नजर आईं।  पहले ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका जमाकर खाता खोला, जबकि मोलिन्यूक्स के ओवर में उन्होंने लगातार तीन बाउंड्रीज लगाईं और दर्शकों में जोश भर दिया। उन्होंने अपने क्लासिक ड्राइव्स और सटीक टाइमिंग से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को असहज कर दिया। 

हालांकि, भारत को इस मैच में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 330 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हीली के 142 रन के दम पर 49 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed