Smriti-Palash: इस दिन पलाश मुछाल की दुल्हन बनेंगी मंधाना, 'मुन्नाभाई स्टाइल' में मनाया सगाई का जश्न; Video
भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना जल्द ही मशहूर कंपोजर पलाश मुछाल की दुल्हन बनेंगी। उन्होंने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रील के जरिये पलाश के साथ सगाई पर मुहर लगाई। स्टार ओपनर ने 'मुन्नाभाई स्टाइल' में अपनी सगाई की जानकारी दी।
विस्तार
स्मृति मंधाना की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गुरुवार को जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से टीम इंडिया की मजेदार रील साझा की। इसमें मंधाना ने 'मुन्नाभाई स्टाइल' में अपनी सगाई की खबर पर मुहर लगाई। वीडियो में देखा जा सकता है मंधाना के साथ टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी उनकी शादी का जश्न मना रहे हैं।
A post shared by Jemimah Jessica Rodrigues (@jemimahrodrigues)
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल महाराष्ट्र के सांगली गांव में सात फेरे लेंगे। 23 नवंबर को दोनों विवाह सूत्र में बंधेंगे। इस हाईप्रोफाइल शादी के आमंत्रण कार्ड इंदौर में मुछाल परिवार के रिश्तेदारों व मेहमानों को भी बंटे हैं। शादी और उसके बाद होने वाली पार्टी सांगली में होगी। शादी के बाद इंदौर में रिसेप्शन देने की योजना अभी मुछाल परिवार ने नहीं बनाई है। बताया जा रहा है कि पलाश व स्मृति शादी के बाद एक पार्टी मुंबई में दे सकते हैं, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे और क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं।