फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   smriti mandhana and Jhulan Goswami retain top spots in icc ODI rankings

आईसीसी महिला वनडे खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी, मंधान-झूलन की बादशाहत कायम

Fri, 22 Mar 2019 07:25 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 22 Mar 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
smriti mandhana and Jhulan Goswami retain top spots in icc ODI rankings
Smriti Mandhana - फोटो : file photo

स्मृति मंधाना और झूलन गोस्वामी ने शुक्रवार को जारी ताजा आईसीसी महिला वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी सूची में शीर्ष स्थान कायम रखा। मंधाना बल्लेबाजों की रैंकिंग में 797 अंक से जबकि गोस्वामी गेंदबाजों की सूची में 730 अंक से पहले स्थान पर बरकरार हैं।

विज्ञापन


भारत की वनडे कप्तान मिताली राज 713 अंक से अपने चौथे स्थान पर बनी हुई हैं जो शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची में देश की एकमात्र अन्य क्रिकेटर हैं। गेंदबाजों में भारतीय तेज गेंदबाज शिखा पांडे 688 अंक से पांचवें जबकि लेग स्पिनर पूनम यादव 656 अंक से 10वें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर सूची में भारत की दीप्ति शर्मा दक्षिण अफ्रीका की डी वान निकर्क के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं, जिनके 388 अंक हैं। 
विज्ञापन


इंग्लैंड ने श्रीलंका पर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से जीत हासिल की जिससे टीम आईसीसी महिला चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी। उसके 15 मैचों में 18 अंक है जिससे उसने आठ टीमों की चैम्पियनशिप में अपना स्थान मजबूत कर लिया है। टीमों को 2021 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में सीधे क्वालीफिकेशन का मौका मिलेगा। इसमें मेजबान न्यूजीलैंड और चार अन्य शीर्ष टीमें जगह बनाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया 12 मैचों के बाद ही क्वालीफाई करने के करीब है जो 22 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है। भारत के 15 मैचों में 16 अंक से तीसरे स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड के इतने ही मैचों में 14 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका 12 मैचों में 13 अंक से पांचवें स्थान पर बनी हुई है। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed