फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Smith-Benckraft statements do not affect the return of warner says Cricket Australia

स्मिथ-बेनक्रॉफ्ट के बयानों का वॉर्नर की वापसी पर असर नहीं: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

Thu, 27 Dec 2018 05:44 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 27 Dec 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
Smith-Benckraft statements do not affect the return of warner says Cricket Australia
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ केविन रोबर्ट्स ने गुरुवार को कहा कि इस साल गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में दोषी पाए गए टीम के दो साथियों के डेविड वॉर्नर के खिलाफ बयान देने के बावजूद उनकी बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को बाहर करने की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन


कैमरन बेनक्रॉफ्ट और स्टीव स्मिथ दोनों ने हाल में साक्षात्कार में स्पष्ट किया कि पूर्व उप कप्तान वॉर्नर ने केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण की योजना शुरू की थी। कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने इन बयानों को वॉर्नर की राह मुश्किल करने वाला बताया। माइकल स्लेटर ने कहा कि टीम में वॉर्नर की वापसी मुश्किल होगी।
विज्ञापन


रोबर्ट्स ने हालांकि इनकार किया कि इस प्रकरण के दौरान कप्तान रहे स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट के बयानों का वॉर्नर की आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी पर असर पड़ेगा। रोबर्ट्स ने 'एसईएन स्पोर्ट्स रेडियो' से कहा, 'मुझे नहीं पता कि ऐसा कुछ होगा (वॉर्नर के लिए वापसी मुश्किल होगी)। हमारा ध्यान वॉर्नर के साथ काम करने पर है जिनसे लगभग तीन दिन पहले मैंने चयन का दोबारा पात्र होने पर वापसी की योजना को लेकर बात की।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अतीत के बारे में चिंता करने की जगह अब हमारा ध्यान इस बात पर है कि हम भविष्य को लेकर इन खिलाड़ियों के साथ कैसे काम करें।' रोबर्ट्स ने कहा कि यह साक्षात्कार का समय सही नहीं था क्योंकि यह भारत के खिलाफ यहां चल रहे तीसरे टेस्ट पर हावी रहे जबकि सीरीज 1-1 से बराबर है।


रोबर्ट्स ने कहा कि स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट के साक्षात्कार में कुछ भी नया सामने नहीं आया क्योंकि इससे पहले हुई जांच में भी मुख्य साजिशकर्ता के रूप में अंगुली वॉर्नर पर ही उठी थी और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की थी। स्मिथ ने कहा कि सीए के पूर्व सीईओ जेम्स सदरलैंड और हाई परफोर्मेंस प्रमुख पैट होवार्ड ने टीम को कहा था कि उन्हें जीतने के लिए पैसे दिए जाते हैं, खेलने के लिए नहीं।

इस पर रोबर्ट्स ने कहा, 'हमारा लक्ष्य हमेशा जीतना रहा है लेकिन सम्मान के साथ प्रतिस्पर्धा पेश करने से हम कोई समझौता नहीं करने वाले।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed