फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SMAT 2022 devdutt padikkal century venkatesh iyer prithvi shaw shines ajinkya rahane krunal pandya fail up won

SMAT 2022: देवदत्त पडिक्कल का तूफानी शतक, वेंकटेश अय्यर ने गेंद और बल्ले से किया धमाका, यूपी की जीत से शुरुआत

Wed, 12 Oct 2022 10:06 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 12 Oct 2022 10:06 AM IST
सार

बारिश से प्रभावित मैच में उत्तर प्रदेश ने जीत के साथ शुरुआत की। उसने पुडुचेरी को 10 विकेट से हरा दिया। केरल, दिल्ली, मुंबई, ओडिशा, बड़ौदा, गोवा, मेघालय, उत्तराखंड, हरियाणा, विदर्भ, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ ने जीत से शुरुआत की।

विज्ञापन
SMAT 2022 devdutt padikkal century venkatesh iyer prithvi shaw shines ajinkya rahane krunal pandya fail up won
देवदत्त पडिक्कल और वेंकटेश अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नए सीजन की शुरुआत मंगलवार (11 अक्तूबर) को हुई। पहले दिन कई स्टार खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया, तो कुछ ने निराश किया। वहीं, कुछ मैच बारिश के कारण नहीं हो सके। केरल, दिल्ली, मुंबई, ओडिशा, बड़ौदा, गोवा, मेघालय, उत्तराखांड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ ने जीत से शुरुआत की।
विज्ञापन


भारत के लिए खेल चुके बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल, ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार प्रदर्शन किया। पडिक्कल ने कर्नाटक की ओर से खेलते हुए तूफानी शतक लगाया। उन्होंने 62 गेंद की पारी में 124 रन बनाए। इस दौरान 14 चौके और छह छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे ने 38 गेंद पर 50 रन बनाए। कर्नाटक ने 20 ओवर में दो विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में महाराष्ट्र की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 116 रन ही बना सकी। कर्नाटक की टीम 99 रनों से जीत गई।
विज्ञापन

वेंकटेश ने गेंद और बल्ले से किया कमाल
देवदत्त पडिक्कल के बाद बात करें वेंकटेश अय्यर की। हार्दिक पांड्या के फिट होने के बाद टीम इंडिया से बाहर हुए वेंकटेश ने मध्य प्रदेश के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी में धमाकेदार अर्धशतक लगाया। अय्यर ने 31 गेंद की पारी में नाबाद 62 रन बनाए। इस दौरान पांच चौके और चार छक्के लगाए। मध्य प्रदेश ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 135 रन पर ढेर हो गई। वेंकटेश ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में कमाल दिखाया। उन्होंने चार ओवर में 20 रन देकर छह विकेट लिए। मध्य प्रदेश ने 38 रनों से जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: BCCI New President: रोजर बिन्नी ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा, निर्विरोध जीत सकते हैं चुनाव

पृथ्वी का अर्धशतक, रहाणे फेल
मुंबई ने मिजोरम को नौ विकेट से हरा दिया। मिजोरम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 98 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम ने 10.3 ओवर में एक विकेट पर 103 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। ओपनर पृथ्वी शॉ ने 34 गेंद पर ताबड़तोड़ 55 रन बनाए। वह अंत तक नाबाद रहे। अमन खान ने 22 गेंद पर नाबाद 39 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे सात गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन

क्रुणाल पांड्या का नहीं चला बल्ला
एक अन्य मैच में बड़ौदा ने नगालैंड को सात विकेट से हरा दिया। क्रुणाल पांड्या ने चार ओवर में 11 रन लदिए। उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। बल्लेबाजी में वह आठ गेंद पर आठ रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान अंबाती रायुडू ने नाबाद 10 रन बनाए। वहीं, हरियामा ने सेना को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हरा दिया। स्टार ऑलराउंडर राहुल तेवतिया सिर्फ छह रन बना सके। गेंदबाजी में उन्होंने दो ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए।

ये भी पढ़ें: IND vs SA Photos: मैच के दौरान मैदान में घुसा कुत्ता, आपस में भिड़े अफ्रीकी खिलाड़ी, देखें मैच के रोमांचक पल

उत्तर प्रदेश ने पुडुचेरी को हराया
बारिश से प्रभावित मैच में उत्तर प्रदेश ने जीत के साथ शुरुआत की। उसने पुडुचेरी को 10 विकेट से हरा दिया। 18.3 ओवर में पुडुचेरी की टीम 94 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में वीजेडी मेथड से उत्तर प्रदेश को 83 रन का लक्ष्य मिला। उसने 12.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 88 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। करन शर्मा ने नाबाद 41 और आर्यन जुयाल ने नाबाद 43 रन बनाए। उत्तर प्रदेश के लिए शिवम मावी और शिवा सिंह तीन-तीन विकेट लिए। शिवम शर्मा ने भी दो विकेट लिए। यश दयाल और कार्तिक त्यागी को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed