स्टार खिलाड़ियों के बिना श्रीलंका जाएगी इंग्लिश टीम, 14 जनवरी से शुरू होगी दो टेस्ट मैच की सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल जनवरी में श्रीलंका दौरे पर जाने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम का आज एलान हो गया। यह श्रृंखला इस साल मार्च में होनी थी, इंग्लिश टीम श्रीलंका तक पहुंच चुकी थी, लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर इसे तब स्थगित कर दिया गया था। अब दो टेस्ट मैच के इस दौरे के लिए ऑलाराउंडर बेन स्टोक्स, पेसर जोफ्रा आर्चर को आराम दिया गया है, दोनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ फरवरी से शुरू होने वाली लंबी सीरीज में इंग्लिश दल का हिस्सा होंगे।
We have named our squad for our men’s Test tour of Sri Lanka! 🏴🇱🇰
— England Cricket (@englandcricket) December 11, 2020
16 सदस्यीय इंग्लिश दल में जॉनी बेयरस्टो और मोईन अली सरीखे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है। चयनकर्ताओं ने स्क्वॉड के साथ सात रिजर्व खिलाड़ियों को भी भेजने का फैसला लिया है। इंग्लैंड 2 जनवरी को श्रीलंका के लिए उड़ान भरेगा। दोनों ही टेस्ट गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच 14 जनवरी तो दूसरा 22 तारीख से शुरू होगा। श्रीलंका पहुंचते ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हंबनटोटा में क्वारंटीन रहना होगा, इस दौरान खिलाड़ी अभ्यास सत्र में भाग ले सकेंगे। 5 जनवरी से 9 जनवरी के बीच महेंद्रा राजपक्षे क्रिकेट स्टेडियम में प्रैक्टिस सत्र का आयोजन रखा गया है।
श्रीलंका दौरे के लिए चुना गया इंग्लैंड का दल
जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, डोम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, जैक क्राउली, सैम करन, बेन फोक्स, डेन लॉरेंस, जैस लीच, डोम सिबली, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड
रिजर्व: जेम्स ब्रेसी, मेसन क्रेन, शकिब महमूद, क्रेग ऑवर्टन, मैथ्यू पर्किंसन, ऑली रॉबिनसन, अमर विरदी