फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs NZ 2nd Test Day 3 Highlights Match report scorecard and news updates in hindi

SL vs NZ: प्रबाथ जयसूर्या के आगे बेदम दिखी न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी, फॉलोआन खेलने के लिए होना पड़ा मजबूर

Sat, 28 Sep 2024 05:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 28 Sep 2024 05:38 PM IST
सार

मैच में बारिश का साया पड़ा जिस कारण दिन का खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा। स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 199 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं और वह अभी भी 315 रन पीछे चल रही है।

विज्ञापन
SL vs NZ 2nd Test Day 3 Highlights Match report scorecard and news updates in hindi
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : SLC

विस्तार

बाएं हाथ के स्पिनर प्रबाथ जयसूर्या ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में छह विकेट झटके जिसके कारण न्यूजीलैंड की पहली पारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन 88 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने इस तरह पहली पारी में 514 रनों की बढ़त हासिल की और कीवी टीम को फॉलोआन खेलने के लिए मजबूर कर दिया। मैच में बारिश का साया पड़ा जिस कारण दिन का खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा। स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 199 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं और वह अभी भी 315 रन पीछे चल रही है। 
विज्ञापन

दिन का खेल खत्म होने तक विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल 47 रन और ग्लेन फिलिप्स 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दूसरी पारी में श्रीलंका के लिए निशान पेइरिस ने तीन विकेट झटके, जबकि प्रबाथ और कप्तान धनंजय डि सिल्वा को एक-एक विकेट मिल चुका है। न्यूजीलैंड की स्थिति मैच में अच्छी नहीं है और उस पर बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉन्वे-विलियमसन की नहीं संभाल सके पारी
पहली पारी में खराब बल्लेबाजी के बाद न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में भी अच्छी शुरुआत नहीं की और टॉम लाथम पहले ही ओवर में खाता खोले बिना आउट हो गए। हालांकि, डेवॉन कॉन्वे और केन विलियमसन ने पारी को कुछ हद तक संभालने की कोशिश की और दूसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़े। कॉन्वे ने इस दौरान अर्धशतक जड़ा, लेकिन डि सिल्वा ने कॉन्वे को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। कॉन्वे 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके कुछ देर बाद निशान ने विलियमसन (46) और रचिन रवींद्र (12) को आउट कर न्यूजीलैंड को मुश्किल में डाल दिया। 
विज्ञापन

प्रबाथ ने बिखेरा जलवा
पहले मैच के बाद दूसरे मैच में भी प्रबाथ ने जलवा बिखेरा और न्यूजीलैंड की पारी को लड़खड़ा दिया। स्पिन की अनुकूल गॉल की पिच पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 22 रन से की और सुबह के सत्र में पहली पारी के बाकी बचे शेष विकेट गंवा दिए जिससे टीम महज 88 रन पर सिमट गई। मालूम हो कि श्रीलंका ने पहली पारी पांच विकेट पर 602 रन बनाकर घोषित की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed