फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs NZ 1st Test 2024 Rest Day Due to Sri Lanka Presidential Election Today Galle Test

SL vs NZ 1st Test: गॉल टेस्ट में नहीं होगा चौथे दिन का खेल, आज रेस्ट डे, जानिए आखिरी बार कब हुआ ऐसा और कारण

Sat, 21 Sep 2024 01:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 21 Sep 2024 01:33 PM IST
सार

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट का चौथा दिन रेस्ड डे के रूप में रखा गया है। इसके पीछे की वजह राष्ट्रपति चुनाव है। दरअसल, श्रीलंका में नए राष्ट्रपति का चुनाव होना है जिसकी वजह से इस दिन को ब्रेक के तौर पर रखा गया है, ताकि खिलाड़ी जाकर वोट डाल सकें। 

विज्ञापन

विस्तार

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज रोक दिया गया। शुरुआती टेस्ट के चौथे दिन का खेल नहीं होगा। इस दिन को रेस्ट डे के तौर पर रखा गया है। बचे हुए दोनों दिनों का खेल 22 और 23 सितंबर को खेला जाएगा। 
विज्ञापन

रेस्ड डे का क्या है कारण?
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट का चौथा दिन रेस्ड डे के रूप में रखा गया है। इसके पीछे की वजह राष्ट्रपति चुनाव है। दरअसल, श्रीलंका में नए राष्ट्रपति का चुनाव होना है जिसकी वजह से इस दिन को ब्रेक के तौर पर रखा गया है, ताकि खिलाड़ी जाकर वोट डाल सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ऐसा पहले कभी हुआ है?
टेस्ट में रेस्ड डे का प्रावधान 90 के दशक से पहले के मुकाबलों में होता था। ऐसे में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच में ब्रेक लेना कोई नई बात नहीं है। साल 2008 में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में भी ऐसा हुआ था। बांग्लादेश के संसदीय चुनावों की वजह से एक दिन का ब्रेक लिया गया था। 
विज्ञापन

2001 के बाद पहली बार श्रीलंका कर रहा छह दिवसीय टेस्ट की मेजबानी 
दो दशकों से अधिक समय में यह पहली बार है जब श्रीलंका छह दिनों के टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 2001 में कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में पोया डे (पूर्णिमा) के कारण एक दिन का विश्राम रखा गया था। दो मैचों की यह सीरीज मौजूदा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है जिसका दूसरा टेस्ट 26-30 सितंबर तक गॉल में  ही खेला जाएगा।

मैच का हाल
यह मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 10 विकेट पर 340 रन बनाए। कीवियों ने पहली पारी में 35 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में श्रीलंका की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। हालांकि, दिमुथ करुणारत्ने और दिनेश चांदीमल ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी हुई। कीवी गेंदबाजों ने  टीम ने वापसी की। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 72 ओवर में 237/4 का स्कोर बना लिया है। एंजेलो मैथ्यूज 34* और धनंजय डि सिल्वा 34* रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed