फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs IND: Remaining two t20i matches to go ahead, 2nd match tonight, india will miss their 8 players

SL vs IND: इन आठ खिलाड़ियों के बगैर खेलेगी टीम इंडिया, आज और कल होंगे आखिरी दोनों मुकाबले

Wed, 28 Jul 2021 05:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 28 Jul 2021 05:20 PM IST
सार

टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए इसके बाद उन्हें सात दिन के लिए पृथकवास में भेज दिया गया। वहीं उनके संपर्क में आए सात अन्य खिलाड़ी पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक चाहर, मनीष पांडे, ईशान किशन और कृष्णप्पा गौतम भी आखिरी दोनों मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। 

विज्ञापन
SL vs IND: Remaining two t20i matches to go ahead, 2nd match tonight, india will miss their 8 players
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच चल रही टी-20 सीरीज का दूसरा और तीसरा मुकाबला आज और गुरुवार 29 जुलाई को खेला जाएगा। हालांकि भारतीय टीम के कुल आठ खिलाड़ी इन मैचों का हिस्सा नहीं होंगे। टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए इसके बाद उन्हें सात दिन के लिए पृथकवास में भेज दिया गया। वहीं उनके संपर्क में आए सात अन्य खिलाड़ी पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक चाहर, मनीष पांडे, ईशान किशन और कृष्णप्पा गौतम भी आखिरी दोनों मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों टीमों के बीच होने वाला दूसरा टी-20 मैच एक दिन के लिए स्थगित होने के बाद आज रात दोबारा से खेला जाएगा। वहीं तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार को तय समय पर खेला जाएगा।
विज्ञापन

 

बात करें टी-20 सीरीज की तो शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम पहला मैच 38 रन से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। अब जब टीम के आठ खिलाड़ी आखिरी दो मैचों का हिस्सा नहीं होंगे तो ऐसे में कई नए चेहरे मैदान में उतर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed