इंग्लैंड ने 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज, श्रीलंका में लगातार छह टेस्ट जीतने वाली पहली टीम बनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को दूसरा टेस्ट मैच भी जीत लिया। गाले में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने छह विकेट से जीत हासिल की और मेजबान श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 2-0 क्लीन स्वीप कर लिया। इसी के साथ इंग्लैंड की टीम श्रीलंका में लगातार छह टेस्ट मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गई।
इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट मैच को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच और दोनों मैचों में शतकीय पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। रूट ने पहले मैच की पहली पारी में 228 रन बनाए थे वहीं इस मैच की पहली पारी में भी उन्होंने 186 रन बनाए। उन्होंने 106 की औसत से सीरीज में कुल 426 रन बनाए।
England win 🎉
They defeat Sri Lanka by six wickets to take the Test series 2-0 👏
This is their sixth consecutive Test victory in Sri Lanka!#SLvENG ➡️ https://t.co/3ZC7G8CMYp pic.twitter.com/jiOAK9rZqSविज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) January 25, 2021
बात करें दूसरे टेस्ट मैच की तो यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान ने एंजेलो मैथ्यूज (110) की शतकीय पारी, निरोशन दिकवेला (92), दिलरुवान पेरेरा (67) और दिनेश चांदीमल (52) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से पहली पारी में 381 रन बनाए। पहली पारी में इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने छह विकेट चटकाए।
उधर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने जो रूट के 186 और जोस बटलर के 55 रनों की मदद से श्रीलंका के खिलाफ रनों के फासले को कम करने में सफल रही। श्रीलंका की तरफ से लसिथ एम्बुलडेनिया ने सात विकेट अपने नाम किए।
पहली पारी में 37 रनों की अच्छी बढ़त के साथ तीसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम डॉम बेस और जैक लीच के चार-चार विकेट के आगे 126 रन पर ही सिमट गई। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने डॉम सिबली (56*) और जोस बटलर (46*) की मदद से 164 रनों के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।