{"_id":"6600430d49f4bd2b22028e7b","slug":"sl-vs-ban-kamindu-mendis-became-first-player-shatters-big-record-in-test-cricket-history-dhananjaya-de-silva-2024-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SL vs BAN: कामिंदु मेंडिस 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानें मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs BAN: कामिंदु मेंडिस 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानें मामला
Sun, 24 Mar 2024 08:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 24 Mar 2024 08:43 PM IST
सार
इन दो शतकों की बदौलत मेंडिस ने इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले खिलाड़ी हैं, जिसने नंबर सात या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए किसी एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा हो।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने सीरीज के पहले टेस्ट में लगातार दो पारियों में दो शतक जड़े। इस टेस्ट की पहली पारी में एक वक्त श्रीलंका ने 57 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मेंडिस ने धनंजय डिसिल्वा के साथ मिलकर 202 रन की साझेदारी की थी। डिसिल्वा ने 102 रन और मेंडिस ने भी 102 रन की पारी खेली थी। इन दो शतकों की बदौलत श्रीलंका ने पहली पारी में 280 रन बनाए थे।
इसके बाद बांग्लादेश की पहली पारी 180 रन पर सिमट गई थी। श्रीलंका को भारी बढ़त मिली थी। इसके बाद बांग्लादेश ने श्रीलंका की दूसरी पारी में फिर शीर्ष क्रम को तहस नहस कर दिया। श्रीलंकाई टीम ने 113 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद एक बार फिर कामिंदु मेंडिस ने टीम को बचाया और 164 रन की पारी खेली। मेंडिस की इस पारी की बदौलत श्रीलंका ने 418 रन बनाए।

इन दो शतकों की बदौलत मेंडिस ने इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले खिलाड़ी हैं, जिसने नंबर सात या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए किसी एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा हो। इतना ही नहीं, मेडिंस अपनी पहली तीन टेस्ट पारियों में तीन 50+ का स्कोर करने वाले भी श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गॉल में अपने डेब्यू टेस्ट में 61 रन बनाए थे।
सिर्फ मेंडिस ही नहीं, धनंजय डिसिल्वा ने भी दूसरी पारी में शतक जड़ा। वह और मेंडिस टेस्ट क्रिकेट इतिहास की तीसरी जोड़ी है, जिसने किसी एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा हो। इससे पहले ग्रेग चैपल और इयान चैपल ने 1974 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और मिस्बाह उल हक और अजहर अली ने 2014 में अबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था। मेंडिस ने डिसिल्वा के साथ मिलकर पहली पारी में 202 रन और दूसरी पारी में 173 रन की साझेदारी निभाई।

खालिद ने की मांकड़िंग की कोशिश
मैच के दौरान बांग्लादेश के गेंदबाज खालिद अहमद ने कामिंदु को मांकड़िंग कर आउट करने की भी कोशिश की, लेकिन चूक गए। गेंद कहीं और चली गई। इस पर कमेंटेटर ने कहा कि बांग्लादेश की टीम परेशानी में दिख रही है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Bangladesh 🆚 Sri Lanka Rivalry at its Peak 💥 Khaled Ahmed tries to mankad but can't execute 😅#BANvSL #MIvGT #RohitSharma #HardikPandya #RRvLSGpic.twitter.com/o96XaME3is
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) March 24, 2024
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के करीब श्रीलंका
श्रीलंका की टीम पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत के करीब पहुंच गई है। श्रीलंका ने बांग्लादेश को 511 रन का बड़ा लक्ष्य दिया। जवाब में बांग्लादेश ने पांच विकेट 47 रन पर गंवा दिए हैं और उसे जीत के लिए 464 रन की जरूरत है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय मोमिमुल हक सात और ताईजुल इस्लाम छह रन बनाकर खेल रहे थे। श्रीलंकाई गेंदबाज विश्वा फर्नांडो ने दो विकेट चटकाए जबकि कासुन रजिता और लाहिरू कुमारा ने एक-एक विकेट लिए।