फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs BAN Dream11 T20 World Cup Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News in Hindi

SL vs BAN Playing 11 : हार के बाद वापसी करना चाहेगी श्रीलंका की टीम, बांग्लादेश से रहना होगा सावधान

Fri, 07 Jun 2024 06:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 07 Jun 2024 06:40 PM IST
सार

SL vs BAN Playing 11, T20 World Cup 2024 : श्रीलंका और बांग्लादेश टी20 विश्व कप के ग्रुप ऑफ डैथ के महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज करके सुपर आठ में प्रवेश का अपना दावा पुख्ता करना चाहेंगे। ग्रुप-डी में तीन पूर्णकालिक सदस्यों दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा उलटफेर करने में माहिर नीदरलैंड और नेपाल की टीमें हैं।

विज्ञापन
SL vs BAN Dream11 T20 World Cup Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News in Hindi
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीलंका की शुरुआत टी20 विश्व कप में अच्छी नहीं रही थी और उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप-डी के अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। अब शनिवार को टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरेगी तो उसकी कोशिश वापसी करने पर टिकी होगी। दूसरी ओर, बांग्लादेश का टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला होगा और टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। 
विज्ञापन

काफी कठिन है ग्रुप-डी
श्रीलंका और बांग्लादेश टी20 विश्व कप के ग्रुप ऑफ डैथ के महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज करके सुपर आठ में प्रवेश का अपना दावा पुख्ता करना चाहेंगे। ग्रुप-डी में तीन पूर्णकालिक सदस्यों दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा उलटफेर करने में माहिर नीदरलैंड और नेपाल की टीमें हैं। इसमें जीत और जीत का अंतर आखिर में काफी मायने रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका को गलतियों से लेना होगा सबक
श्रीलंका को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने हराया था और बल्लेबाज इस बार अपनी गलतियों से सबक लेकर उतरेंगे। पहले मैच में श्रीलंकाई टीम 77 रन पर आउट हो गई थी, जबकि गेंदबाजों ने फिर भी अच्छा प्रदर्शन किया। श्रीलंका के बल्लेबाजों के लिए बांग्लादेश के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती रहेगी। बांग्लादेश की टीम इस साल टी20 क्रिकेट में लय हासिल करने के लिए जूझती नजर आई है। उसे श्रींलका और अमेरिका ने सीरीज में हराया जबकि अभ्यास मैच में भारत ने मात दी। बांग्लादेश को अगर इस ग्रप में प्रभाव छोड़ना है तो उसे हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। 
विज्ञापन

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

बांग्लादेशः तंजिद हसन तमीम, सौम्य सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), शाकिब अल हसन, तौहिद ह्रदोय, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, शौरिफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान। 

श्रीलंकाः पाथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed