फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs AUS Test 2022 3 Sri Lanka Players Tested Covid 19 Positive ahead of 2nd Test against Australia

SL vs AUS: दूसरे टेस्ट से पहले मुश्किल में फंसी श्रीलंकाई टीम, तीन खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

Thu, 07 Jul 2022 12:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 12:43 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में श्रीलंकाई टीम पहले ही पिछड़ रही है। पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से अपने नाम किया था और दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका के कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 
 

विज्ञापन

विस्तार

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले श्रीलंकाई टीम में कोरोना के तीन नए मामले आए हैं। ऑलराउंडर धनंजय डे सिल्वा, तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो स्पिनर जेफरी वांडर्से कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब ये तीनों खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच से लगभग बाहर हो चुके हैं। ये तीनों ही पहले टेस्ट में खेले थे, लेकिन श्रीलंका को इस मैच में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दो टेस्ट मैच की सीरीज में श्रीलंकाई टीम पहले ही 1-0 से पिछड़ रही है और अब कोरोना की मार के चलते दूसरे टेस्ट में श्रीलंका का खेल पाना भी मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन


इन तीन खिलाड़ियों से पहले स्पिन गेंदबाज प्रवीण जयविक्रमा भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस सीरीज में अब तक श्रीलंका के पांच खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। हालांकि, अनुभवी ऑलराइंडर एंजेलो मैथ्यूज इस मैच में चनय के लिए उपलब्ध हैं और उनके आने से श्रीलंका का मनोबल बढ़ेगा। पहले टेस्ट के दौरान कोरोना संक्रमित होने के कारण मैथ्यूज श्रीलंकाई टीम से बाहर हो गए थे और उनकी जगह ओसाडा फर्नांडो को मौका दिया गया था। 
विज्ञापन


कोरोना जांच में श्रीलंकाई टीम के बाकी सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, लक्षन संदकन को टीम में जोड़ा गया है। 

सीरीज में पीछे है श्रीलंका
दो मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल श्रीलंकाई टीम 1-0 से पीछे है। पहले टेस्ट में गॉल के मैदान पर श्रीलंका को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरा मैच भी इसी मैदान पर होना है। श्रीलंकाई टीम यह मैच ड्रॉ कराकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। वहीं, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी यह सीरीज अहम होगी। श्रीलंका के मौजूदा दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी20 सीरीज 2-1 के अंतर से जीती थी। इसके बाद वनडे सीरीज में श्रीलंका ने 3-2 के अंतर से जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed