{"_id":"67a5ec40b06d7d8e83000231","slug":"sl-vs-aus-steve-smith-slams-36th-test-hundred-levels-with-joe-root-rahul-dravid-know-details-2025-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SL vs AUS: गॉल टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने जड़ा शतक, सर्वाधिक सैकड़ों के मामले में रूट-द्रविड़ के बराबर पहुंचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs AUS: गॉल टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने जड़ा शतक, सर्वाधिक सैकड़ों के मामले में रूट-द्रविड़ के बराबर पहुंचे
Fri, 07 Feb 2025 04:49 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 07 Feb 2025 04:49 PM IST
सार
स्मिथ ने अपने करियर का 36वां टेस्ट शतक जड़कर इंग्लैंड के जो रूट और भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर अपने बल्ले से धमाल मचाया। उन्होंने अपने करियर का 36वां टेस्ट शतक जड़कर इंग्लैंड के जो रूट और भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली। यह पहला मौक नहीं है जब दाएं हाथ के बल्लेबाज ने शतक जड़ा है, इससे पहले उन्होंने पिछले टेस्ट में भी शतकीय पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।
विज्ञापन
रूट और राहुल की बराबरी पर पहुंचे स्मिथ
पैट कमिंस की जगह इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की अगुआई कर रहे स्टीव स्मिथ ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 191 गेंदों में अपना 36वां शतक पूरा किया। इसी के साथ वह जो रूट और राहुल द्रविड़ के सााथ सर्वाधिक टेस्ट शतक के मामले में संयुक्त रूप से पांचवें बल्लेबाज बन गए। रूट और द्रविड़ ने भी 36 टेस्ट शतक लगाए हैं।

एशियाई धरती पर रूट ने जड़ा सातवां टेस्ट शतक
ऑस्ट्रेलिया 37 के स्कोर पर दो विकेट गंवा चुकी थी। ट्रेविस हेड 21 और मार्नस लाबुशेन चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्रीज पर आए स्टीव स्मिथ ने मोर्चा संभाला और 98 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस शानदार पारी को उन्होंने 191 गेंदों में तब्दील किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज का यह एशिया में सातवां टेस्ट शतक है। विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में वह इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। शीर्ष पर एलिस्टेयर कुक और जैक्स कैलिस हैं।