फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs AUS Australian test team captain pat cummins faces Sri Lanka economic crisis in restaurant before dinner

SL vs AUS: श्रीलंका के आर्थिक संकट से ऑस्ट्रेलियाई टीम भी परेशान, होटल में काफी देर तक गुल रही बिजली

Fri, 24 Jun 2022 07:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: रोहित राज Updated Fri, 24 Jun 2022 07:14 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज में हार गई। कंगारू टीम के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को पांचवें वनडे मुकाबले से पहले बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
SL vs AUS Australian test team captain pat cummins faces Sri Lanka economic crisis in restaurant before dinner
पैट कमिंस और अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

1948 में आजादी मिलने के बाद से श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। वह पिछले साल के अंत से भोजन, दवाओं और ईंधन जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पा रहा है। देश रिकॉर्ड उच्च मुद्रास्फीति और बिजली संकट से भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकार के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। इसी बीच में ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंची। बिजली संकट से वह भी नहीं बच पाई।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज में हार गई। कंगारू टीम के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को पांचवें वनडे मुकाबले से पहले बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। फोटो में कमिंस अपने अन्य साथियों के साथ खाने का इंतजार कर रहे हैं। उस दौरान बिजली नहीं थी। उन्हें रेस्त्रां में मोमबत्ती की रोशनी में भोजन करना पड़ा।
विज्ञापन


कमिंस ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''हम एक रेस्त्रां में बैठे हैं और बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही बिजली आती है फिर हम लोग अपना डिनर शुरू करेंगे। श्रीलंका इस समय में बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है लेकिन यहां के लोग बेहतरीन है। यहां पर आकर हमें बहुत अच्छा लगा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन




श्रीलंकाई टीम ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। उसने 30 साल बाद अपने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया है। वहीं, टी20 सीरीज में कंगारू टीम 2-1 से जीती थी। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 29 जून को गाले में शुरू होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट भी उसी मैदान पर आठ जुलाई से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed