फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs SL T20 Asia Cup 2025 Sri Lanka vs Afghanistan at Abu Dhabi Records From Bowling to Batting

AFG vs SL Highlights: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दी मात, रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से जीत दर्ज की

Thu, 18 Sep 2025 11:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 18 Sep 2025 11:46 PM IST
सार

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली। गुरुवार को अबु धाबी में खेले गए एशिया कप के 11वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने मोहम्मद नबी की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
AFG vs SL T20 Asia Cup 2025 Sri Lanka vs Afghanistan at Abu Dhabi Records From Bowling to Batting
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : PTI

विस्तार

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली। गुरुवार को अबु धाबी में खेले गए एशिया कप के 11वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने मोहम्मद नबी की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान कुसल मेंडिस ने नाबाद 74 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी और नूर अहमद ने एक-एक विकेट झटके। इससे पहले अफगानिस्तान के लिए नुवान तुषारा ने चार विकेट झटके थे जबकि दुष्मंथा चमीरा, दुनिथ वेलालागे और दसुन शनाका को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन


ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने किया क्वालिफाई
अफगानिस्तान के लिए यह करो या मरो की स्थिति वाला मैच था। हालांकि, टीम इस मौके का भरपूर लाभ नहीं उठा पाई और मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं, श्रीलंका ने दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक और +1.546 के नेट रन रेट से सुपर-4 चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। इसके साथ-साथ बांग्लादेश भी ग्रुप बी से सुपर-4 में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 में पहुंचीं।
विज्ञापन


श्रीलंका की पारी
श्रीलंका की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्दी ही पहला विकेट गंवा दिया। पथुम निसंका सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अजमतुल्लाह उमरजई ने गेंदबाज़ी पर मुजीब उर रहमान के हाथों कैच कराया। दूसरा झटका कामिल मिश्रा के रूप में लगा। उन्हें मोहम्मद नबी ने इब्राहिम जादरान के हाथों कैच कराया। मिश्रा केवल 4 रन ही बना पाए। इसके बाद श्रीलंका की पारी को कुसल मेंडिस ने संभाला। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 74 रन बनाए और अपनी पारी में 10 चौके लगाए। उनके अलावा कुसल परेरा ने 28 रन, चरिथ असलंका ने 17 रन और कामिंदु मेंडिस ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

AFG vs SL T20 Asia Cup 2025 Sri Lanka vs Afghanistan at Abu Dhabi Records From Bowling to Batting
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : PTI
अफगानिस्तान की पारी
अफगानिस्तान की इस मैच में शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहला विकेट 26 रन पर गंवाया, जब रहमनुल्लाह गुरबाज आउट हुए। इसके बाद 32 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। नुवान तुषारा ने करीम जनत को बोल्ड किया, जो सिर्फ 1 रन बना सके। तुषारा ने ही तीसरा विकेट भी लिया। उन्होंने सेदिकुल्लाह अटल को बोल्ड किया, जो 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथा झटका दुष्मंथा चमीरा ने दिया। उन्होंने डारविश रसूली को कुसल परेरा के हाथों कैच कराया। रसूली ने 9 रन बनाए।

इसके बाद 12वें ओवर में दसुन शनाका ने अजमतुल्लाह उमरजई को बोल्ड किया। वह केवल 6 रन ही बना पाए। छठा विकेट इब्राहिम जादरान का गिरा, जिन्हें वेलालागे ने आउट किया। उन्होंने 24 रन बनाए। कप्तान राशिद खान को भी तुषारा ने बोल्ड किया। राशिद ने 23 गेंदों पर 24 रन बनाए। 137 रन पर सात विकेट खो चुकी अफगानिस्तान की टीम को मोहम्मद नबी ने संभाला। उन्होंने आखिरी ओवर में 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के लगाए और स्कोर को 170 के करीब पहुंचा दिया। नबी ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए केवल 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 22 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हुए।

AFG vs SL T20 Asia Cup 2025 Sri Lanka vs Afghanistan at Abu Dhabi Records From Bowling to Batting
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : @ACBofficials
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
अफगानिस्तान:
सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिश्रा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), दसुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed