{"_id":"65be6a30cfdef16a730f17ad","slug":"sl-vs-afg-angelo-mathews-hit-wicket-out-sri-lanka-vs-afghanistan-test-video-watch-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: शतक लगाने के बाद एंजेलो मैथ्यूज की किस्मत हुई खराब! चौका लगाने के बावजूद हो गए आउट, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: शतक लगाने के बाद एंजेलो मैथ्यूज की किस्मत हुई खराब! चौका लगाने के बावजूद हो गए आउट, जानें पूरा मामला
Sat, 03 Feb 2024 10:00 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:00 PM IST
सार
मैथ्यूज के अलावा दिनेश चंदीमल ने भी शतक लगाया। उन्होंने 107 रन की पारी खेली। ऐसा लग रहा था कि मैथ्यूज दूसरे दिन नाबाद पवेलियन लौटेंगे, लेकिन उन्होंने एक ऐसी गलती कर दी, जिस बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
विज्ञापन
एंजेलो मैथ्यूज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच इकलौते टेस्ट मैच में अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 141 रन की शानदार पारी खेली। मैथ्यूज के दम पर श्रीलंका ने मैच की दूसरे दिन पहली पारी में छह विकेट पर 410 रन बना लिए। खेल समाप्ति तक उसके पास 212 रन की बढ़त हो गई है। अफगानिस्तान ने पहली पारी में 198 रन बनाए थे। मैथ्यूज के शतक से ज्यादा चर्चा उनके आउट होने के तरीके को लेकर हो रही है।
मैथ्यूज के अलावा दिनेश चंदीमल ने भी शतक लगाया। उन्होंने 107 रन की पारी खेली। ऐसा लग रहा था कि मैथ्यूज दूसरे दिन नाबाद पवेलियन लौटेंगे, लेकिन उन्होंने एक ऐसी गलती कर दी, जिस बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। पारी के 102वें ओवर में मैथ्यूज ने अफगानिस्तान के स्पिनर कैश अहमद की गेंद पर लेग साइड में चौका लगाया। गेंद बाउंड्री के पार चली गई, लेकिन मैथ्यूज खुश नहीं हुए। अफगानिस्तान के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे। दरअसल, शॉट मारने के दौरान मैथ्यूज अपने शरीर पर से नियंत्रण खो बैठे और हिट विकेट आउट हो गए।
श्रीलंका के सात बल्लेबाज टेस्ट में हुए हिट विकेट
मैथ्यूज का बल्ला विकेट से जा लगा और वह आउट करार दिए गए। मैथ्यूज श्रीलंका के टेस्ट इतिहास में हिट विकेट आउट होने वाले सातवें बल्लेबाज हैं। धनंजय डि सिल्वा और रोमेश कालूविथर्ना सबसे ज्यादा दो-दो बार हिट विकेट हुए हैं। अरविंद डि सिल्वा टेस्ट में हिट विकेट आउट होने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज थे। वह 1985 में पाकिस्तान के खिलाफ सियालकोट में हिट विकेट हुए थे। नुवान प्रदीप, अर्जुन रणतुंगा और कुमार संगकारा भी हिट विकेट हो चुके हैं।
विज्ञापन
मैथ्यूज और चंदीमल ने की 232 रन की साझेदारी
श्रीलंका की शुरुआत पहली पारी में शानदार रही। निशान मदुशंका और दिमुथ करुणारत्ने ने पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। मदुशंका 37 रन बनाकर नवीद जादरान की गेंद पर आउट हुए। कुशल मेडिंस (10 रन) को निजात मसूद ने पवेलियन भेजा। करुणारत्ने 77 रन बनाकर कैश अहमद का शिकार बने। उनके बाद मैथ्यूज और चंदीमल ने चौथे विकेट के लिए 232 रन की साझेदारी की। चंदीमल 107 रन बनाकर नवीद जादरान की गेंद पर आउट हुए। कप्तान धनंजय डि सिल्वा खाता नहीं खोल पाए और रन आउट हो गए। सदीरा समरविक्रमा 21 रन बनाकर नाबाद हैं।

Qais to Angelo Mathews, OUt #srilankavsafghan #ining pic.twitter.com/ghx9E6EJPc
— Daniyal (@xaryanlix11) February 3, 2024