फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL Coach crish Silverwood reveals why he used coded signals in match against Bangladesh and what they mean

BAN vs SL: श्रीलंका के कोच ने बताया बांग्लादेश के खिलाफ क्यों इस्तेमाल किए कोड सिग्नल, क्या था इनका मतलब?

Fri, 02 Sep 2022 12:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 12:03 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में श्रीलंका के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कोड सिग्नल का इस्तेमाल किया। मैच के बाद उन्होंने बताया कि इसका क्या मतलब था और ये कप्तान के लिए कैसे उपयोगी हैं। 
 

विज्ञापन
SL Coach crish Silverwood reveals why he used coded signals in match against Bangladesh and what they mean
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में श्रीलंका और बांग्लादेश का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अंत में श्रीलंका ने यह मैच दो विकेट से जीता और सुपर चार में जगह बनाई, लेकिन मुकाबले का रोमांच और इससे जुड़े विवाद काफी पहले शुरू हो गए थे। इस मैच से पहले श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका ने कहा था कि अफगानिस्तान की तुलना में बांग्लादेश की टीम कमजोर है। उनके पास सिर्फ दो विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज हैं। इसके जवाब में बांग्लादेश के क्रिकेट डायरेक्टर ने कहा कि हमारे पास कम से कम दो गेंदबाज हैं, लेकिन श्रीलंका की टीम में कोई विश्व स्तरीय गेंदबाज नहीं है। 
विज्ञापन


इसके बाद श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने ने अपने गेंदबाजों से कहा था कि इस मैच में अपना क्लास दिखाएं। हालांकि, मैच के दौरान ऐसा नहीं हुआ और बांग्लादेश की टीम 183 रन बनाने में सफल रही। इस दौरान श्रीलंकाई कोच क्रिस सिल्वरवुड ने एक और विवाद को जन्म दे दिया। उन्होंने ड्रेसिंग रूम से कप्तान शनाका को कोड में कुछ सिग्नल दिए। उन्होंने दो पैड अपने सामने रखे थे, जिनमें लिखा था (2D)। इसको लेकर बांग्लादेश के फैंस ने आपत्ति जताई। कुछ लोगों ने कहा कि यह फुटबॉल नहीं क्रिकेट है। अगर कोच को ही सारे फैसले लेने हैं और ड्रेसिंग रूम से सिग्नल देने हैं तो फील्ड पर कप्तान की क्या अहमियत है। 
विज्ञापन

सिल्वरवुड ने बताया कोड का मतलब
मैच के बाद सिल्वरवुड ने बताया कि कप्तान उनके सिग्नल को मानने या नहीं मानने के लिए फ्री होता है, लेकिन वो उनकी मदद करना चाहते हैं। वहीं सिग्नल का मतलब बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है। इसके जरिए कप्तान को सिर्फ सुझाव दिए जाते हैं कि उस समय किसी बल्लेबाज के लिए सही मैच क्या होगा। (किस गेंदबाज को किसी बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करानी चाहिए)। उन्होंने आगे कहा कि कई सारी टीमें यह कर रही हैं। यह बहुत ही आसान है। यह सिर्फ कप्तान को सुझाव देना है ना कि उसे यह बताना की कप्तानी कैसे करनी है। 

सिल्वरवुड इससे पहले इंग्लैंड के कोच रहते हुए भी ऐसा कर चुके हैं। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कई मौकों पर इस रणनीति का बचाव किया था। 

इस मैच में श्रीलंका ने 184 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर इतिहास रच दिया। श्रीलंका यूएई में टी20 में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम था। इस मैच में श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस ने 60 रन और कप्तान शनाका ने 45 रन की पारी खेली। अंत में चमिका करुणारत्ने ने 16 और असिथा फर्नांडो ने 10 रन बनाकर श्रीलंका को जीत दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed