फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL beat Pak In 2nd ODI by 2 run

रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को मिली जीत, पाक हारा

Sat, 21 Dec 2013 05:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Dec 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
SL beat Pak In 2nd ODI by 2 run

दूसरे वनडे में श्रीलंका ने बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को दो गेंद शेष रहते दो विकेट से हराकर पिछले मैच में मिली हार का बदला भी ले लिया।

विज्ञापन


दुबई में हुए इस मैच में श्रीलंका की जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है।

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओपनर अहमद शहजाद (124) की शतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट खोकर 284 रन बनाए।
विज्ञापन


शहजाद ने 140 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 124 रन बनाए। शहजाद के अलावा मोहम्मद हफीज ने 32 रन, कप्तान मिस्बाह उल हक ने नाबाद 59 रन और शाहिद आफरीदी ने नाबाद 30 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका की ओर से नुवान कुलशेकरा, लसिथ मलिंगा और प्रसन्ना ने एक-एक विकेट झटके।

जवाब में श्रीलंका ने 49.4 ओवर में आठ विकेट पर 287 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। श्रीलंका की ओर से कुमार संगकारा ने सर्वाधिक 58 रन बनाए जबकि चांडीमल ने 44, एंजेलो मैथ्यूज ने 47 रन और कुलशेकरा ने 32 रन का योगदान दिया।


पाकिस्तान की ओर से जुनैद खान ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि शाहिद आफरीदी ने दो और सईद अजमल ने एक विकेट झटके।

फारब्रेस श्रीलंका के कोच नियुक्त  
इंग्लैंड के पॉल फारब्रेस को श्रीलंकाई टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। फारब्रेस 2009 में श्रीलंकाई टीम के बस पर हुए आतंकी हमले के दौरान घायल हो गए थे।

46 वर्षीय फारब्रेस दक्षिण अफ्रीका के ग्राहम फोर्ड की जगह लेंगे। फोर्ड पाकिस्तान के खिलाफ चल रही सीरीज के बाद कोच पद से इस्तीफे देने का पहले से ही ऐलान कर चुके हैं।

फारब्रेस का चयन दो साल के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed