{"_id":"68dfa16e24865e3cc806fe75","slug":"sister-of-cricketer-abhishek-sharma-komal-sharma-ties-the-knot-with-businessman-lovish-oberoi-2025-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Komal Sharma Wedding: शादी के बंधन में बंधीं क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल, बोलीं- भाई को मिस कर रही हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Komal Sharma Wedding: शादी के बंधन में बंधीं क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल, बोलीं- भाई को मिस कर रही हूं
Fri, 03 Oct 2025 03:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 03 Oct 2025 03:42 PM IST
सार
कोमल ने लुधियाना के बिजनेसमैन ओबराय परिवार के लविश ओबराय के साथ शादी की है। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
कोमल और लविश
- फोटो : ANI Video Screengrab
विस्तार
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गई हैं। कोमल ने लुधियाना के बिजनेसमैन ओबराय परिवार के लविश ओबराय के साथ शादी की है। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब शादी के बंधन में बंध गए। तीन अक्तूबर यानी शुक्रवार को कोमल और लविश की शादी अमृतसर में हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
बहन की शादी में नहीं पहुंचे अभिषेक
कोमल ने शादी के बाद कहा, 'काफी अच्छा लगा रहा है। यह मेरे लिए काफी बड़ा दिन है। मैं आज शादी के बंधन में बंध गई हूं और इससे काफी खुश और उत्साहित हूं। मैंने अपने भाई को काफी मिस किया।' अभिषेक अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय ए टीम में शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में मैच चल रहा है। अभिषेक इस मैच में खाता खोले बिना आउट हुए।

#WATCH | Punjab: Sister of Cricketer Abhishek Sharma, Komal Sharma ties the knot with businessman Lovish Oberoi in Amritsar. pic.twitter.com/BFpUNTx9Q3
— ANI (@ANI) October 3, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे हुई दोनों की मुलाकात?
कोमल और लविश की लव स्टोरी फिल्म की किसी कहानी से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, लविश और कोमल की पहली मुलाकात अमृतसर में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। उस समय उन्हें यह नहीं पता था कि कोमल क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन हैं। पार्टी में बातचीत के बाद दोनों सोशल मीडिया पर जुड़े और करीब दो महीने तक वहीं बातचीत होती रही। इसके बाद दोनों ने नंबर साझा किए। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लविश ने बताया कि जब दोनों ने शादी का फैसला किया तो कोमल ने साफ कहा कि यह घरवालों की रजामंदी से ही होगी। दोनों ने अपने-अपने परिवार को रिश्ते के बारे में बताया। कोमल की मां सिख परिवार से हैं और उन्होंने लविश को देखकर रिश्ते के लिए हां कर दी। लविश के माता-पिता ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद 29 मई 2025 को शिमला में सगाई संपन्न हुई।