फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sir Ravindra Jadeja launches his own mobile application

क्रिकेट के भगवान के रास्ते पर चले 'सर' रविंद्र जडेजा, अब मोबाइल में हो सकेगी मुलाकात

Mon, 03 Jul 2017 10:55 AM IST
Amarujala.com- Presented By: नवीन चौहान
Amarujala.com- Presented By: नवीन चौहान Updated Mon, 03 Jul 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
Sir Ravindra Jadeja launches his own mobile application
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ियों में से एक रविन्द्र जडेजा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने का एक नया रास्ता ढूंढ लिया है। जडेजा ने अमेरिका की एक टेक कंपनी के साथ मिलकर अपना ऐप लॉन्च किया है। वह वर्तमान में टीम इंडिया में शामिल खिलाड़ियों में खुद का ऐप लॉन्च करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी 100 MB नाम का फैन इंटरैक्टिव ऐप लॉन्च कर चुके हैं।
विज्ञापन


जडेजा ने अमेरिकी आईटी कंपनी स्केपएक्स(escapeX) के साथ मिलकर ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से प्रशंसक उनके साथ सोशल मीडिया में जुड़न के साथ सीधे संपर्क भी कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए जडेजा से जुड़ने पर प्रशंसकों को उनकी प्रोफेशनल उपलब्धियों के साथ-साथ उनके निजि जीवन से जुड़ी घटनाओं और पहलुओं से जुड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


एेप प्रशंसकों को पुश नोटिफिकेशन, फीचर्ड वीडियो, सुपर स्टार पोस्ट, कॉन्टेस्ट, सुपरफैन बैजेस, एक सब्सक्रिप्शन सर्विस, सीधा प्रसारण और फैन्स के साथ चैट जैसे फीचर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जडेजा ने ऐप के लॉन्च के मौके पर जडेजा ने कहा, मैं ऐप की लॉन्चिंग को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मैं हमेशा से चाहता था कि प्रशंसकों से जुड़ने के लिए मेरा पास अपना प्लेटफॉर्म हो। भविष्य प्रशंसकों के साथ मजबूती से जुड़ने वाला है। ऐसे में उनके साथ मजबती से जुड़ने और एक कम्युनिटी के गठन में यह ऐप निश्चित तौर पर मददगार साबित होगा। जडेजा ने बताया कि ऐप को उनकी जरूरतों के अनुरूप बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed