फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Simmons Hits Ten Sixes Windies Big Win Over Ireland

आयरलैंड के खिलाफ सिमंस ने जड़े 10 छक्के, विंडीज की बड़ी जीत

Mon, 20 Jan 2020 10:49 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 20 Jan 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Simmons Hits Ten Sixes Windies Big Win Over Ireland
लेंडल सिमंस - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज ने ऑयरलैंड को सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया। सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने दस छक्कों से सजी नाबाद 91 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

विज्ञापन


विंडीज ने आयरलैंड को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर श्रृंखला बराबर की। सिमंस ने 40 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके भी लगाए। यह उनका इस प्रारूप में सर्वोच्च स्कोर है जिसे उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन से केवल पांच दिन पहले बनाया।
विज्ञापन


 वेस्टइंडीज के सामने 139 रन का आसान लक्ष्य था और सिमंस ने ऑफ स्पिनर सिमी सिंह पर मिडविकेट पर छक्का जड़कर अपनी टीम को आसान जीत दिलाई। उनके साथी सलामी बल्लेबाज इविन लुईस ने 25 गेंदों पर 46 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने 54 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली। इस तरह से तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयरलैंड ने पहला मैच चार रन से जीता था जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। इससे पहले अनुभवी आलराउंडर कीरेन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो की शानदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को 138 रन पर आउट कर दिया। 

कप्तान पोलार्ड ने 17 रन देकर तीन और ब्रावो ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए। ब्रावो के नाम पर अब 69 मैचों में 57 विकेट दर्ज हो गए हैं और वह वेस्टइंडीज की तरफ से इस प्रारूप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।


उन्होंने लेग स्पिनर सैमुअल बद्री (54) का रिकार्ड तोड़ा। आयरलैंड ने अच्छी शुरुआत की थी और 3.3 ओवर में ही उसने बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद उसकी पारी लड़खड़ा गई। उसके केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें सलामी बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन ने सर्वाधिक 36 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed