{"_id":"ef06dc00-3334-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sidhu-hindi-for-rameez-like-bouncer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमीज के लिए बाउंसर जैसी है सिद्धू की हिंदी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रमीज के लिए बाउंसर जैसी है सिद्धू की हिंदी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 20 Nov 2012 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार हिंदी कमेंट्री कर रहे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा को अपनी इस पारी के दौरान किसी और से नहीं बल्कि अपने साथी कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू से जूझना पड़ रहा है, जिनकी हिंदी वह किसी बाउंसर से कम नहीं आंकते।
भारत-इंग्लैंड सीरीज के लिए ‘स्टार क्रिकेट’ पर पहली बार शुरू हुई हिंदी कमेंट्री का हिस्सा बने रमीज अब हिंदी पढ़ना भी सीख रहे हैं। बकौल रमीज, ‘मैं पहली दफा हिंदी में कमेंट्री कर रहा हूं। मुझे हिंदी पढ़नी नहीं आती है लेकिन समझ जाता हूं। हां, सिद्धू की हिंदी कभी-कभी बाउंसर की तरह सिर के ऊपर से निकल जाती है।’ उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप में हिंदी में कमेंट्री काफी लोकप्रिय होगी।