{"_id":"6794c584216c8f41e70e2d05","slug":"shubman-gill-throws-bat-in-frustration-after-controversial-dismissal-in-ranji-trophy-match-against-karnataka-2025-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: विवादित तरीके से आउट होने के बाद आपा खो बैठे शुभमन गिल, हवा में उछाला बल्ला; देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: विवादित तरीके से आउट होने के बाद आपा खो बैठे शुभमन गिल, हवा में उछाला बल्ला; देखें वीडियो
Sat, 25 Jan 2025 04:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 Jan 2025 04:35 PM IST
सार
गिल आउट होने के तरीके से संतुष्ट नहीं थे क्योंकि उनका मानना था कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगी थी। गिल को हालांकि अंपायर ने आउट दिया और रिव्यू नहीं ले पाने की निराशा उन्होंने बल्ले को हवा में उछालकर निकाली। गिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : X
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में प्रभावित नहीं कर सके थे, लेकिन उन्होंने पंजाब के लिए कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में शानदार प्रदर्शन किया। गिल ने घरेलू क्रिकेट में यादगार वापसी की, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। गिल को दूसरे छोर से समर्थन नहीं मिल रहा था, लेकिन उन्होंने 171 गेंदों पर 102 रन बनाए। हालांकि, गिल विवादित तरीके से आउट हुए और रिव्यू प्रणाली नहीं होने के कारण मैदानी अंपायर के फैसले को चुनौती नहीं दे सके।
विज्ञापन
अंपायर के फैसले से संतुष्ट नहीं थे गिल
गिल आउट होने के तरीके से संतुष्ट नहीं थे क्योंकि उनका मानना था कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगी थी। गिल को हालांकि अंपायर ने आउट दिया और रिव्यू नहीं ले पाने की निराशा उन्होंने बल्ले को हवा में उछालकर निकाली। गिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि गिल आउट नहीं थे। अपनी पारी में 14 चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने अपना पहला अर्धशतक 119 गेंदों पर बनाया और अगले 50 रन सिर्फ 40 गेंदों में बनाए। पहली पारी में 420 रन से पिछड़ने वाली पांजब की टीम के लिए वह आउट होने वाले आठवें बल्लेबाज रहे।

Shubman Gill was not out but umpire give him LBW and there was no DRS Gill was looking frustrated as his team lose the match 💔pic.twitter.com/aE0b0gYQc3
— Ahmed Says (@AhmedGT_) January 25, 2025
पंजाब को कर्नाटक के खिलाफ मिली हार
गिल रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के तीसरे दिन अपनी टीम को कर्नाटक के खिलाफ पारी की हार से बचाने में नाकाम रहे। पहली पारी में पंजाब के 55 रन के जवाब में कर्नाटक ने आर. स्मरण (203) के दोहरे शतक की मदद से 475 रन बनाए थे। गिल हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इस 25 वर्षीय दाएं हाथ का खिलाड़ी ने तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में 18.60 की औसत से 31 के उच्चतम स्कोर के साथ सिर्फ 93 रन बनाए थे।