फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill Test records Highest score for an Indian captain in Tests 250-plus scores for India in away Tests

IND vs ENG: टेस्ट में 250 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने गिल, इस मामले में कोहली को पीछे छोड़ा

Thu, 03 Jul 2025 08:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Jul 2025 08:59 PM IST
सार

गिल 269 रन बनाकर आउट हुए। गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और तिहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन जोश टंग की गेंद पर ओली पोप को आसान सा कैच थमा बैठे।

विज्ञापन
Shubman Gill Test records Highest score for an Indian captain in Tests 250-plus scores for India in away Tests
शुभमन गिल - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया। गिल ने इस दौरान अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। गिल विराट कोहली के बाद टेस्ट की एक पारी में 250 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। गिल की दमदार पारी की मदद से भारत पहली पारी में मजबूत स्कोर पर पहुंच गया। 
विज्ञापन

इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान 
गिल पहले भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया है। वह 311 गेंद पर ऐसा करने में सफल रहे। भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 310 रन से की थी, लेकिन गिल और रवींद्र जडेजा ने छठे विकेट के लिए 203 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जडेजा शतक पूरा नहीं कर सके और 89 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन गिल टिके रहे और उन्होंने दोहरा शतक पूरा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टंग ने खत्म की गिल की पारी 
दोहरा शतक लगाने के बाद भी गिल नहीं रुके और उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर के साथ सातवें विकेट के लिए 144 रन जोड़े। टी ब्रेक से पहले सुंदर अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं, गिल चायकाल के बाद आउट हो गए। गिल 269 रन बनाकर आउट हुए। गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और तिहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन जोश टंग की गेंद पर ओली पोप को आसान सा कैच थमा बैठे। गिल ने 387 गेंदों की अपनी पारी में 30 चौके और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन

गिल टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर करने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ा। गिल ने 269 रन बनाए, जबकि कोहली ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रनों की पारी खेली थी। महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, गिल टेस्ट में 250 रन बनाने वाले दूसरे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। गिल ने 25 साल 298 दिन की उम्र में ऐसा किया। टेस्ट में 250 रन बनाने वाले सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2003 में बर्मिंघम में ही ऐसा किया था। उस वक्त स्मिथ की उम्र 22 साल 173 दिन थी। 

विदेश में भारत के लिए 250+ रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज
गिल विदेश में 250 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। विदेश में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2004 में 309 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ का नाम है जिन्होंने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 270 रन बनाए थे। वहीं, सहवाग ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ 254 रन बनाए थे। गिल इंग्लैंड में 250+ स्कोर बनाने वाले दौरा करने वाली टीम के तीसरे कप्तान हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के बॉब सिम्पसन और ग्रीम स्मिथ ऐसा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed