फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill Shifts Focus to England Tour After ODI Series Win Against Afghanistan

कप्तान गिल का पहला 'क्लीन स्वीप': AFG को रौंदने के बाद अब इंग्लैंड दौरे पर नजर; खिलाड़ियों को लेकर कही ये बात

Sat, 20 Jun 2026 10:16 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 20 Jun 2026 10:16 PM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी कप्तानी में पहली वनडे सीरीज 3-0 से जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल की नजरें अब इंग्लैंड दौरे पर टिक गई हैं। गिल ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के फिट रहने की उम्मीद है और यह शानदार सीरीज होगी।

विज्ञापन
Shubman Gill Shifts Focus to England Tour After ODI Series Win Against Afghanistan
शुभमन गिल - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे में 9 विकेट से जीत दर्ज की। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने पहली वनडे सीरीज जीती। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज 3-0 से जीती। शुभमन गिल की भारतीय टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका रही और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।  

विज्ञापन


कप्तान शुभमन गिल ने तेज गेंदबाजों की जमकर की तारीफ
गिल ने पहले मैच में अर्धशतक और दूसरे मैच में शतक लगाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। चेन्नई वनडे में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। भारतीय टीम की जीत के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार लेते हुए गिल ने तीसरे वनडे पर बात की। उन्होंने कहा कि गुरनूर और प्रसिद्ध का पहला स्पेल शानदार था। उस हालात में वैसी गति लाना आसान नहीं था, लेकिन वे अपनी कोशिश करते रहे। मैंने प्रसिद्ध से छठे ओवर के लिए भी पूछा था, लेकिन तब तक वे थक गए थे। गिल ने कहा कि हमने सीरीज के लिए बहुत सी चीजें सोची थीं और उस पर हम काम कर पाए। हमने बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाए। हम एक गेंदबाजी और बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर बीच के ओवरों में अपने लिए मौके बनाने में सफल रहे।

विज्ञापन

अब इंग्लैंड दौरे पर नजर
भारत अब अगली वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में खेलेगा। इस पर गिल ने कहा कि इंग्लैंड जाने पर हालात लगभग दक्षिण अफ्रीका जैसे होंगे। हम जिस तरह के कॉम्बिनेशन के साथ वहां खेलने के लिए देख रहे हैं, उम्मीद है कि हमारे सभी खिलाड़ी फिट और तैयार होंगे। यह हमारे लिए एक और शानदार सीरीज होने वाली है। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को 3 वनडे खेलने हैं।  

यशस्वी और रोहित ने दिलाई बड़ी जीत
भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा वनडे जीतने के लिए 219 रन बनाना था। यशस्वी जायसवाल के नाबाद 110 और रोहित शर्मा के 79 रन की मदद से भारत ने 28.4 ओवर में 1 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता। 5 विकेट लेने वाले भारत के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जबकि 3 मैच की 2 पारियों में 238 रन बनाने वाले गिल प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed