फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill records with third Century in IPL 2023 becomes youngest batsman to hit century in playoffs

IPL 2023: शुभमन गिल का तीसरा शतक, एक पारी में बनाए पांच रिकॉर्ड; गेल-वॉटसन समेत पांच खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा

Fri, 26 May 2023 10:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 26 May 2023 10:24 PM IST
सार

IPL 2023: शुभमन गिल का तीसरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी; गेल-वॉटसन समेत पांच खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा

विज्ञापन
Shubman Gill records with third Century in IPL 2023 becomes youngest batsman to hit century in playoffs
शुभमन गिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालिफायर में शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया। इस सीजन में उन्होंने तीसरी बार शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। गिल ने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। आईपीएल के प्लेऑफ मैच में यह संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक था। गिल से पहले ऋद्धिमान साहा ने आईपीएल 2014 के फाइनल मैच और पिछले सीजन में रजत पाटीदार ने एलिमिनेटर मैच में भी 49 गेंद में ही अपना शतक पूरा किया था। 
विज्ञापन


गिल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज हैं। वह ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 23 साल 260 दिन की उम्र में आईपीएल के किसी प्लेऑफ मैच में शतकीय पारी खेली है। 
विज्ञापन

 


गेल और वॉटसन को पीछे छोड़ा
आईपीएल 2023 में यह गिल का तीसरा शतक था। एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में गिल तीसरे स्थान पर आ गए हैं। विराट कोहली ने 2016 और जोस बटलर ने 2022 आईपीएल में चार-चार शतक लगाए थे। गिल ने इस मामले में शेन वॉटसन और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। क्रिस गेल, हाशिम अमला, शेन वॉटसन, शिखर धवन और लोकेश राहुल एक सीजन में दो शतक लगा चुके हैं। इस सीजन विराट कोहली भी लगातार दो शतक लगा चुके हैं। 

Shubman Gill records with third Century in IPL 2023 becomes youngest batsman to hit century in playoffs
शुभमन गिल - फोटो : अमर उजाला
एक सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज
शुभमन गिल आईपीएल के एक सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे हैं। कोहली ने आईपीएल 2016 में चार शतक लगाते हुए 973 रन बनाए थे। वहीं, जोस बटलर ने पिछले सीजन में चार शतक की मदद से 863 रन बनाए थे। 2016 में डेविड वॉर्नर भी 848 रन बना चुके हैं।

प्लेऑफ में सबसे बड़ी पारी खेली
शुभमन गिल ने इस मैच में 60 गेंद में 129 रन बनाए। आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबलों में यह सबसे बड़ी पारी थी। इससे पहले प्लेऑफ में सबसे बड़ी पारी वीरेन्द्र सहवाग ने खेली थी। सहवाग ने आईपीएल 2014 में पंजाब के लिए चेन्नई के खिलाफ 122 रन बनाए थे। गिल की शानदार पारी के चलते गुजरात की टीम तीन विकेट पर 233 रन बनाने में सफल रही। यह गुजरात की टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, मुंबई के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। गिल ने इस पारी में 10 छक्के लगाए और प्लेऑफ मुकाबले में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। उनसे पहले यह रिकॉर्ड ऋद्धिमान साहा के नाम था, जिन्होंने 2014 आईपीएल के फाइनल में कोलकाता के खिलाफ आठ छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed