फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill in doubt for Bengaluru Test due to stiff neck call on his availability will be taken on Wednesday

IND vs NZ: मैच से पहले भारत के लिए चिंता की खबर, पहले टेस्ट में शुभमन गिल का खेलना तय नहीं; जानें कारण

Tue, 15 Oct 2024 04:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Oct 2024 04:28 PM IST
सार

गिल भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं और तीसरे स्थान पर अपनी जगह मजबूत करना चाहते हैं। गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई टेस्ट सीरीज के शतक भी जड़ा था। कानपुर टेस्ट में भी गिल ने पहली पारी में 39 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Shubman Gill in doubt for Bengaluru Test due to stiff neck call on his availability will be taken on Wednesday
शुभमन गिल - फोटो : twitter

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से बेंगलुरु में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मैच से पहले ही भारत के लिए एक चिंता की खबर सामने आई है। टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने गर्दन और कंधे में दर्द की शिकायत की है। सोमवार को गिल ने टीम प्रबंधन को बताया कि उन्हें कुछ दिक्कत हो रही है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, गिल की उपलब्धता पर फैसला बुधवार की सुबह लिया जाएगा। 
विज्ञापन

गिल भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं और तीसरे स्थान पर अपनी जगह मजबूत करना चाहते हैं। गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई टेस्ट सीरीज के शतक भी जड़ा था। कानपुर टेस्ट में भी गिल ने पहली पारी में 39 रन बनाए थे। गिल की अनुपस्थिति में भारत के पास केएल राहुल को तीसरे स्थान पर भेजने का विकल्प रहेगा। मध्य क्रम के लिए सरफराज खान और ध्रुव जुरेल जैसे बल्लेबाज भी उपलब्ध हैं। भारत के पास मध्य क्रम में अक्षर पटेल के रूप में एक अतिरिक्त ऑलराउंडर को लेने का विकल्प भी खुला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेइंग-11 पर फैसला बुधवार को होगा 
कप्तान रोहित शर्मा ने मैच से पहले कहा कि बेंगलुरु में भारी बारिश को देखते हुए प्लेइंग-11 पर फैसला बुधवार को ही लिया जाएगा। कप्तान ने कहा कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच कवर से ढकी है और परिस्थिति ही टीम संयोजन तय करेगी। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनरों को एकादश में मौका दिया था। चेन्नई और कानपुर की पिचें पूरी तरह स्पिनरों की मददगार वाली नहीं थी और इन पिचों पर तेज गेंदबाजों के लिए काफी कुछ था। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है...
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
ट्रैवलिंग रिजर्व: हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed