फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill Father Unhappy With India Star New Role, says this on opening, IND vs ENG 5th Test

IND vs ENG: 'यह सही नहीं है', टेस्ट में शुभमन के नए रोल से खुश नहीं हैं उनके पिता, ओपनिंग को लेकर कही यह बात

Fri, 08 Mar 2024 04:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 08 Mar 2024 04:22 PM IST
सार

विशाखापत्तनम टेस्ट की दूसरी पारी में शुभमन ने 104 रन बनाकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया था। यह टेस्ट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शुभमन की पहली और सबसे बड़ी पारी थी।

विज्ञापन
Shubman Gill Father Unhappy With India Star New Role, says this on opening, IND vs ENG 5th Test
शुभमन गिल के शतक पर पिता का रिएक्शन - फोटो : BCCI

विस्तार

शुभमन गिल के पहले कोच और पिता लखविंदर का मानना है कि टेस्ट में गेंदबाजों के खिलाफ आगे बढ़कर या यूं कहें चढ़कर खेलने से उनके बेटे को काफी फायदा मिला है और वह फिर से रन बनाने लगे हैं। हालांकि, लखविंदर शुभमन के तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आने के फैसले से सहमत नहीं हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में फेल होने के बाद शुभमन पर दबाव बढ़ रहा था। वह टेस्ट में 12 पारियों से अर्धशतक नहीं लगा पाए थे। 
विज्ञापन


हालांकि, विशाखापत्तनम टेस्ट की दूसरी पारी में शुभमन ने 104 रन बनाकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया था। यह टेस्ट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शुभमन की पहली और सबसे बड़ी पारी थी। उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे पर खुद को तीसरे नंबर पर भेजने की वकालत की थी। उसके बाद रोहित और यशस्वी टेस्ट में रेगुलर ओपनर बन गए थे। शुभमन ने धर्मशाला टेस्ट में 12 चौके और पांच छक्के की मदद से 110 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा।
विज्ञापन

Shubman Gill Father Unhappy With India Star New Role, says this on opening, IND vs ENG 5th Test
शुभमन और उनके पिता - फोटो : BCCI
उस शतक के बाद से शुभमन लगातार फॉर्म में दिखे हैं। राजकोट में तीसरे टेस्ट के दौरान शुभमन ने दूसरी पारी में मैच जिताऊ 91 रन बनाए थे। इसके बाद रांची टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 38 रन और दूसरी पारी में मैच जिताऊ नाबाद 52 रन बनाए थे। अब धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने पिता लखविंदर की मौजूदगी में शानदार शतक जड़ा। पिता ने खड़े होकर उनके लिए ताली बजाई। शुभमन को शुक्रवार को स्लॉग स्वीप के साथ सीरीज का दूसरा शतक पूरा करते हुए देखने वाले उनके पिता ने उन कारणों के बारे में बात की जिससे भारतीय बल्लेबाज को रेड बॉल के क्रिकेट में अपने खराब फॉर्म से उबरने में मदद मिली।

Shubman Gill Father Unhappy With India Star New Role, says this on opening, IND vs ENG 5th Test
शुभमन गिल और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
लखविंदर ने कहा- गेंद को बाहर निकलकर खेलने से एक बड़ा अंतर आया है। उन्होंने बीच में ऐसा करना बंद कर दिया था और इससे दबाव बन गया था। अंडर-16 के दिनों से ही वह स्पिनरों और तेज गेंदबाजों पर गेंद को मूव होने से रोकने या फिर उसे काटने के लिए आगे बढ़कर खेलते रहे हैं। जब आप अपना नैसर्गिक खेल नहीं खेलते हो तो आप मुश्किल में पड़ जाते हो। पूरा खेल आत्मविश्वास के बारे में है। जब आप एक अच्छी पारी खेलते हैं तो आप अपने सर्वश्रेष्ठ पर वापस आ जाते हैं। अंडर-16 के दिनों से ही वह काफी रन बनाते थे।
विज्ञापन

Shubman Gill Father Unhappy With India Star New Role, says this on opening, IND vs ENG 5th Test
शुभमन गिल - फोटो : Social Media
गिल ने शुक्रवार को स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों के खिलाफ पैरों का खूब इस्तेमाल किया और आगे बढ़-बढ़कर शॉट खेले। खेल के पहले घंटे में गिल अपनी पीक पर थे। उन्होंने महान जेम्स एंडरसन के खिलाफ सीधे बल्ले से स्ट्रेट छक्का लगाया। लखविंदर ने कहा कि जब उनका बेटा स्क्वायर कट और कवर ड्राइव खेलता है तो उन्हें काफी अच्छा लगता है। शुभमन ने दोनों तरह के शॉट एचपीसीए स्टेडियम में लगाए।

Shubman Gill Father Unhappy With India Star New Role, says this on opening, IND vs ENG 5th Test
शुभमन गिल - फोटो : Social Media
ओपनिंग को लेकर क्या बोले लखविंदर?
लखविंदर जब भी मोहाली में घर पर होते हैं तो शुभमन को ट्रेनिंग कराते रहते हैं। वह अपने बेटे के तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के फैसले से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'शुभमन को ओपनिंग जारी रखनी चाहिए थी। मुझे लगता है कि यह बिल्कुल भी सही नहीं है। जब आप ड्रेसिंग रूम में अधिक समय तक बैठते हैं, तो दबाव बढ़ जाता है। नंबर तीन न तो ओपनिंग नहीं कर रहा है और न ही यह मध्यक्रम का स्थान है।'

Shubman Gill Father Unhappy With India Star New Role, says this on opening, IND vs ENG 5th Test
शुभमन गिल और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'साथ ही उनका खेल ऐसा नहीं है। यह चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों को सूट करता है जिन्होंने डिफेंसिव खेल दिखाया। जब गेंद नई होती है तो आपको अधिक ढीली गेंदें मिलती हैं। जब आप पांच या सात ओवर के बाद मैदान पर आते हैं, तो गेंद तब भी चमकदार होती है और गेंदबाज भी अपनी लंबाई के साथ स्थिर होता है।' हालांकि, लखविंदर ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है और वह अपने बेटे द्वारा लिए गए फैसलों का सम्मान करते हैं।

Shubman Gill Father Unhappy With India Star New Role, says this on opening, IND vs ENG 5th Test
शुभमन गिल और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'मैं उनके फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करता। मैं बस उसके साथ ट्रेनिंग करता हूं। वह अपने फैसले खुद लेने की क्षमता रखते हैं। मैंने उनकी ओर से निर्णय तभी लिया जब वह किशोर थे।' लखविंदर ने राष्ट्रीय टीम से नहीं खेल रहे या चोटिल नहीं हुए भारतीय खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी खेलना अनिवार्य करने के लिए भी बीसीसीआई की सराहना की। उन्होंने कहा, 'कैलेंडर इतना व्यस्त होता है कि वह मुश्किल से रेड बॉल क्रिकेट के लिए ट्रेनिंग कर पाते हैं। यह ज्यादातर टूर्नामेंट्स व्हाइट बॉल से होते हैं। यही कारण है कि लाल गेंद से स्पिनरों के खिलाफ खेलना कठिन हो जाता है। यह अच्छा है कि बीसीसीआई ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed