फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shubman gill excited to choose for playing eleven in team india

शुभमन गिल प्लेइंग XI में एंट्री को लेकर बेताब, बोले- 'हाथ में आया मौका तो यूं ही नहीं जाने दूंगा'

Mon, 14 Jan 2019 10:23 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 14 Jan 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
shubman gill excited to choose for playing eleven in team india
शुभमन गिल

युवा बल्लेबाज शुभमन को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की वनडे और टी-20 टीम में शामिल किया गया है। अपने सिलेक्शन से खुश शुभमन ने कहा कि वह हाथ में आए इस बेशकीमती मौके को यूं ही हाथ से जाने नहीं देंगे। इंडिया-ए के लिए हाल के समय में शानदार प्रदर्शन करने वाले गिल को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि गिल ने पिछले साल न्यूजीलैंड में हुए आईसीसी अंडर-19 में भारत को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था। गिल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला था। इसके अलावा अंडर-19 विश्व कप में भी शुभमन गिल के दम पर टीम ने खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिल ने क्रिकइंफो से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड में खेलने से मुझे इसका फायदा मिलेगा। मैं वहां की परिस्थतियों से अवगत हो चुका हूं क्योंकि मैं इंडिया-ए के लिए और अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम के लिए वहां खेल चुका हूं।'


गिला ने कहा कि वह सीनियर टीम के साथ खेलने और कप्तान विराट कोहली के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा एक ही लक्ष्य है कि अगर मैं प्लेइंग इलेवन में चुना जाता हूं तो मैं इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहता।' युवा खिलाड़ी ने कहा, 'मैं केवल यह देखूंगा कि वो (कोहली) कैसे अभ्यास करते हैं और किस तरह से वो अपनी फिटनेस पर काम करते हैं। मैं टीम के सभी खिलाड़ियों से मिलने को लेकर उत्साहित हूं।'

बीसीसीआई ने गिल और ऑलराउंडर खिलाड़ी शंकर को केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की जगह टीम में शामिल किया है। बोर्ड ने एक टीवी शो के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण राहुल और पांड्या को सस्पेंड किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed