फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill became the highest run-scorer in IPL 2023 snatched Orange Cap from Faf du Plessis

IPL 2023: शुभमन गिल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, फाफ डुप्लेसिस से छीनी ऑरेंज कैप

Fri, 26 May 2023 10:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Fri, 26 May 2023 10:24 PM IST
सार

गिल आईपीएल के 16वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया। गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Shubman Gill became the highest run-scorer in IPL 2023 snatched Orange Cap from Faf du Plessis
शुभमन गिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें क्वालिफायर-2 में आमने-सामने हुईं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश के कारण टॉस 45 मिनट की देरी से हुआ। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात के लिए शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने पारी की शुरुआत की। शुभमन ने पारी के दूसरे ओवर में ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
विज्ञापन


गिल आईपीएल के 16वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया। गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को पीछे छोड़ दिया। डुप्लेसिस ने 14 मैच की 14 पारियों में 730 रन बनाए थे। उन्होंने आठ अर्धशतक लगाए। डुप्लेसिस का औसत 56.15 और स्ट्राइक रेट 153.68 का रहा।
विज्ञापन

Shubman Gill became the highest run-scorer in IPL 2023 snatched Orange Cap from Faf du Plessis
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
गिल को नौ रन की थी दरकार
डुप्लेसिस को पीछे छोड़ने के लिए गिल को इस मैच में नौ रन बनाने थे। उन्होंने मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले मौजूदा सीजन में 15 मैच में 722 रन बनाए थे। मुंबई के खिलाफ दूसरे ओवर में कैमरन ग्रीन की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने डुप्लेसिस को पीछे छोड़ दिया।

Shubman Gill became the highest run-scorer in IPL 2023 snatched Orange Cap from Faf du Plessis
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
गिल ने लगाया शतक
शुभमन गिल ने मुंबई के खिलाफ 129 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंद की पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए। गिल का चार मैचों में यह तीसरा शतक है। उन्होंने लीग राउंड के आखिरी दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। वह रिटायर्ट आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। ऋद्धिमान साहा ने 16 गेंद पर 18 रन बनाए। राशिद खान दो गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed