फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill became ICC Player Of the month for January leaves mohammed siraj behind

Shubman Gill: जनवरी के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल, सिराज को पीछे छोड़ जीता खिताब

Mon, 13 Feb 2023 04:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 04:49 PM IST
सार

शुभमन गिल ने अपने ही साथी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया है। गिल ने जनवरी के महीने में वनडे में दोहरा शतक लगाने के साथ ही टी20 में शतक भी लगाया था। 
 

विज्ञापन
Shubman Gill became ICC Player Of the month for January leaves mohammed siraj behind
शुभमन गिल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के नए स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने जनवरी महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीता है। उन्होंने भारत के ही तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया है। गिल ने जनवरी के महीने में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाने के साथ ही टी20 में शतकीय पारी खेली थी और अब महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने हैं। 
विज्ञापन


शुभमन गिल के अलावा भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और न्यूजीलैंड के विकेटकीपर डेवोन कॉन्वे प्लेयर ऑफ द मंथ बनने के दावेदार थे।

शुभमन ने 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इसी साल डेब्यू किया था। इसमें वह सिर्फ सात रन ही बना सके थे। इसके बाद पुणे में दूसरे टी20 मैच में भी वह दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके थे। राजकोट में तीसरे टी20 में शुभमन 46 रन बना पाए थे।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था दोहरा शतक
श्रीलंका के खिलाफ वनडे में शुभमन शानदार फॉर्म में दिखे थे। उन्होंने तीन वनडे में 70, 21 और 116 रन की पारियां खेली थीं। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन ने तो तहलका मचा दिया। हैदराबाद में पहले वनडे में उन्होंने 149 गेंदों पर 208 रन की पारी खेली थी, जिसमें उनके साथी बल्लेबाज 28 से ज्यादा का आंकड़ा नहीं छू सके थे।

इसके बाद दूसरे वनडे में नाबाद 40 रन और तीसरे वनडे में 112 रन की पारी खेली थी। इस सीरीज में उन्होंने कुल 360 रन बनाए और तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बाबर आजम के रिकॉर्ड की बराबरी की।

इसी फॉर्म को गिल ने फरवरी में भी जारी रखा और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 63 गेंदों पर 126 नाबाद रन की पारी खेली। 17 दिनों के अंदर गिल ने चार शतक जड़े। साथ ही भारत के पांचवें बल्लेबाज बने, जिनके नाम तीनों फॉर्मेट में शतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed